MP TET परीक्षा मामले में मुख्यमंत्री शिवराज के ओएसडी पर विक्रांत भूरिया ने लगाए गंभीर आरोप
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया। साथ ही MP( TET ) मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी पर लगाए गंभीर आरोप।
भोपाल, 8 मई। रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने किये गए इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में है। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की।
Recommended Video

बिजली समस्या पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 7 से 8 घंटे बिजली गुल रहती है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा बिजली के मुद्दे पर विधानसभा में विशेष सत्र की मांग का विधायक पीसी शर्मा ने समर्थन किया हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि अब तो बीजेपी के विधायक भी बिजली समस्या को लेकर सीएम से शिकायत कर रहे हैं। वहीं सिवनी मामले की जांच दल को लेकर सरकार पर निशाना सोते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो पहले ही सरकार पर भरोसा नहीं था। अब बीजेपी को भी सरकार पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिए बीजेपी संगठन ने जांच दल तैयार किया है। प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली सुरक्षित नहीं है। थानेदार ही लड़कियों से दुष्कर्म कर रहे हैं। विधायक पीसी शर्मा ने लड़कियों के लिए प्रदेश सरकार से 50 हजार रूपये की मांग की हैं।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन और प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। विक्रांत ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। व्यापम का भूत वापस आ गया है और कई युवाओं को इसकी वजह से अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। नम्रता डामोर को व्यापम घोटाले की वजह से जान गवानी पड़ी।
विक्रांत भूरिया ने MP (TET) टीचर एबिलिटी टेस्ट मामले पर सीएम के ओएसडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे के कॉलेज से पेपर लीक हुआ और सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम के मोबाइल पर पेपर पहुंचा। जिसे अब बीजेपी सरकार राजस्थान के किसी लक्ष्मण सिंह का मोबाइल बताकर बचाने की कोशिश कर रही हैं।
-
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications