पुलिस के साथ पापा की दारू पार्टी, बेटे ने VIDEO किया वायरल, 90 साल की मां ने कमिश्नर से की थी बेटे की शिकायत

कोलार थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों का पैग लगाते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा कि कोलार थाने के दो पुलसकर्मी उस शख्स के साथ बैठकर पैग लगा रहे हैं, जिसके खिलाफ उसकी 90 साल की वृद्ध मां ने प्रताड़ित करने

राजधानी के कोलार थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों का दारू पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस वाले जिसके साथ दारु पी रहे हैं, उस शख्स के खिलाफ उसकी 90 साल की बुजुर्ग मां ने पुलिस कमिश्नर से प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। दारू पार्टी के वीडियो बुजुर्ग के पोते ने वायरल कर दिए और अपने पिता की करतूतों का पर्दाफाश कर दिया। कोलार थाने के टीआई चंद्रकांत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को उन्हें इस वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।

भोपाल में पुलिस के साथ आरोपी पापा ने की दारू पार्टी, बेटे ने VIDEO किया वायरल

Recommended Video

    पुलिस के साथ पापा की दारू पार्टी, बेटे ने VIDEO किया वायरल, 90 साल की मां ने कमिश्नर से की थी बेटे की शिकायत

    बुजुर्ग ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत में बताया था कि उसका बेटा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। जबकि उनके पति का निधन हो चुका है और वे अपने पोते शेखर के साथ कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल के पास रहती हैं। उन्होंने अपने बेटे रतन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रतन सिंह ने पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। मेरा पोता संपत्ति में से हक मांग रहा है, इसलिए मेरे बेटे ने उससे झगड़ा किया और उसे 28 सितंबर को झूठे केस में थाने में बैठा दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके पोते को रतन सिंह से जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस न्याय दिलाने की वजह आरोपी शख्स के साथ शराब पीती हुई नजर आ रही है।

    वहीं पोते शेखर ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत के बाद कोलार थाना पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन किया कुछ नहीं। एएसआई राजेंद्र सिंह ने मेरी दादी और पिता के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने कुछ नहीं किया। 21 अक्टूबर की रात को थाने के पुलिसकर्मियों ने मेरे पिता के साथ मैरिज हॉल में दारू की पार्टी की। जिसका नतीजा यह हुआ कि अब तक पुलिस ने मेरे पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+