सफाई कर्मचारियों को धमकाते हुए AHO बोला- दिल्ली में सरकार से लड़ने पर 300 किसान मर गए, आज तक कुछ नहीं हुआ

भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का सर्वाधिक असर कचरा उठाने की व्यवस्था पर पड़ा। कई इलाकों में कचरा नहीं उठा। इस बीच AHO का सफाई कर्मचारियों को गालियां देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

भोपाल में हड़ताली सफाई कर्मचारियों को AHO ने गालियां

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों को धमकाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर निगम का (सहायक स्वास्थ्य अधिकारी) AHO हड़ताल पर बैठे निगम के सफाई कर्मचारियों को धमका रहा है और गंदी गंदी गालियां दे रहा है, इसे लेकर कर्मचारी नेता और कर्मचारी नाराज हैं। वायरल वीडियो में AHO कर्मचारियों से कह रहा है कि दिल्ली में किसानों ने 6 महीने तक सरकार से लड़ाई लड़ी। जिसमें 300 किसान मर गए, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इतना ही नहीं AHO ने ये भी कहा कि 7 से 8 हजार रुपये कमाने वालों को अपने अधिकार के लिए लड़ना नहीं चाहिए। जानिए AHO ने और क्या कहा और भोपाल नगर निगम उसपर क्या कार्रवाई करेगा...

Recommended Video

    सफाई कर्मचारियों को धमकाते हुए AHO बोला- दिल्ली में सरकार से लड़ने पर 300 किसान मर गए
    सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    बता दे राजधानी भोपाल के सफाई कर्मियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इससे शहर के कई इलाकों से कचरा नहीं उठा मंगलवार सुबह भी राजधानी की सड़कें खतरों से लबालब भरी हुई है। बैरागढ़ आरिफ नगर समेत कई इलाकों में सफाई कर्मचारी खट्टा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कचरा प्लांटों पर गाड़ियां खड़ी कर दी है। इससे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी नहीं हो पा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का सर्वाधिक असर कचरा उठाने की व्यवस्था पर पड़ा कई इलाकों में सफाई व्यवस्था जारी रही पर कचरा नहीं उठा। अगर हड़ताल लंबी चली तो अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होंगी। इसी लेकर AHO कर्मचारियों को समझाने गए थे, लेकिन उनका ये तरीका किसी गुंडे से कम नहीं था।

    AHO के गाली बकने से सफाई कर्मचारी नाराज

    AHO के गाली बकने से सफाई कर्मचारी नाराज

    सफाई कर्मचारियों को धमकाने वाला वीडियो भोपाल के जोन क्रमांक 15 के AHO मगनलाल घघोट का बताया जा रहा है। 1:30 मिनट के वायरल वीडियो में AHO( सहायक स्वास्थ्य अधिकारी) सफाई कर्मियों को गंदी गंदी गाली दे रहा है और कह रहा है कि नौकरी चली जाएगी। कोई नेता तुम्हारी नौकरी बचाने नहीं आएगा। 7 से ₹8 हजार कमाने वाले तुम लोग सरकार से लड़ने का सपना देख रहे हो। कुछ नहीं होगा। दिल्ली में 6 महीने तक किसान सरकार से लड़े थे 300 किसान मर गए आज तक कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है एक और वीडियो सामने आया जिसमें कमिश्नर केवीएस चौधरी वायरलेस सेट पर जोन अधिकारियों और AHO को निर्देश दे रहे हैं कि हड़ताल से किसी प्रकार का काम प्रभावित ना हो। इसका मतलब साफ है कि सहायक अधिकारी तो एक जरिया है। दरअसल ऊपर के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को दबाने के लिए कहा है। सवाल तो मध्य प्रदेश सरकार पर भी खड़ा होता है कि उन्होंने अधिकारियों को इतनी छूट दे रखी है कि अगर कोई छोटे कर्मचारी अपने हक और अधिकार के लिए सरकार से कुछ मांगे तो बड़े अधिकारी उन्हें धमकाने पहुंच जाएं।

    निगम अध्यक्ष बोले अभद्र भाषा दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं

    निगम अध्यक्ष बोले अभद्र भाषा दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं

    AHO के गालियां देते हुए वीडियो वायरल होने के मामले पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी को अन्य किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा या दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो का परीक्षण कराकर कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नर कोलसनी ने भी इस तरह की भाषा को गलत बताया। मामले में झा से संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें कॉल रिसीव नहीं किया। हालांकि महापौर मालती राय ने कहा है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

    सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता

    सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता

    भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों की मांगों का पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने समर्थन किया है। पीसी शर्मा ने कहा कि कर्मचारी की 16000 कर्मचारियों की 6 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस उनके साथ खड़ी और समर्थन करती है वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगर निगम के कर्मचारी शहर की नागरिक सुविधाओं का मुख्य केंद्र हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+