फिर से MP के टाइगर स्टेट बनने पर VD शर्मा का बयान, बोले- डबल इंजन वाली BJP सरकार प्रदेश को बनाएगी नंबर वन

BJP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश के एक बार फिर टाइगर स्टेट बनने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश के वन अमले और प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मिस्टर बंटाढार की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था, जिसे भाजपा की सरकार ने विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

शर्मा ने कहा कि विकास भी इस तरह से किया जा रहा है कि सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि जहां मध्यप्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत से अधिक हो गई है और प्रति व्यक्ति आय में 15.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं प्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट के खिताब भी अपने नाम कर रहा है।

VD Sharmas statement on MP becoming Tiger State again BJP government will make the state number one

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश ने एक बार फिर टाइगर स्टेट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या वर्ष 2010 के बाद से लगातार बढ़ी है। वर्ष 2010 में प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 257 थी, जो 2014 में 308, 2018 में 526 और अब 2022 की गणना में 785 हो गई है। शर्मा ने कहा कि बाघ वनों के आधार हैं और प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के वनों का पारिस्थिति तंत्र सुदृढ़ और संपन्न हो रहा है।

देश को तीन ट्रिलियन इकॉनॉमी बनाने में सहयोग करेगा मध्यप्रदेश

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार का जोर संपूर्ण विकास पर है। इसी के चलते प्रदेश में जहां अधोसंरचना का विकास हो रहा है, बिजली उत्पादन और सिंचित क्षेत्रफल में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जहां राज्य की आर्थिक विकास दर बढ़ाने के प्रयास कर रही है, वहीं प्रदेश की कृषि विकास दर भी देश में शीर्ष पर है। वर्ष 2001-2002 की तुलना में प्रदेश का बजट बढ़कर वर्ष 2023 में दो लाख, 47 हजार, 715 करोड़ रुपये हो गया है।

शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में भी प्रदेश के इंदौर सहित अन्य नगरों ने अच्छी उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सरकार प्रदेश के समग्र विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रही है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के संकल्प की पूर्ति में 550 बिलियन डॉलर का सहयोग देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+