Vande Bharat Express Train: 90 की स्पीड से भोपाल से आगरा तक ट्रायल रन, पीएम मोदी 1 अप्रैल को दिखाएंगे झंडी
ट्रेन ट्रायल रन के लिए रानी कमलापति स्टेशन से आगरा के लिए रात 9 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में करीब 10 लोगों से अधिक का रेलवे स्टाफ मौजूद रहा।

Vande Bharat Express Train: मध्य प्रदेश को वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली हैं। राज्य से चलने वाली ट्रेन का रैक राजधानी भोपाल पहुंच चुका था। रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक इस ट्रेन के संचालन की योजना हैं। इसका एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कर सकते हैं। इसके चार दिन पहले नई नवेली इस ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। इसे आगरा तक चलाया गया।

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रायल रन के लिएय यह ट्रेन रात नौ बजे रवाना हुई। आगरा तक इस ट्रेन को चलाकर देखा गया। ट्रेन में करीब 10 लोगों से अधिक का रेलवे स्टाफ रवाना हुआ। नियम मुताबिक प्रीमियम ट्रेन के नियमित संचालन के पूर्व उसका ट्रायल रन किया जाता हैं। पैसेंजर सेफ्टी समेत कई मापदंडों को परखा जाता हैं। खबर है कि ट्रायल रन किसी भी तरह की कोई परेशानी अभी सामने नहीं आई हैं। रेल अधिकारियों का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक एक अप्रैल को इसका उद्घाटन होगा।
आपको बता दें कि इससे पहले एमपी में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से इंदौर के बीच चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन फिलहाल जबलपुर-इंदौर वालों के लिए यह सौगात हाथ से फिसल गई। रेल प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि इस रूट पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का जल्द निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications