MP: सिंगरौली में चल रहे डीजल के खेल में UP एसटीएफ का छापा, सरगना सहित 6 गिरफ्तार, 8 लाख कैश बरामद
सिंगरौली, 3 सितंबर। जिले में अवैध डीजल के कारोबार पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने छापामार कार्रवाई किया है। मुख्य सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए मौके से 8 लाख रुपए नकदी जब्त किया है। प्रोपराइटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शक्तिनगर थाने में आरोपियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है।

एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार अनुसार
एसटीएफ उत्तर प्रदेश के निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया की इंडियन आयल मुगलसराय से 1 टैंकर से 29 हजार लीटर डीजल लेकर दुद्धिचुआ परियोजना खदान को निकला था। टैंकर दुद्धिचुआ खदान न जाकर मध्यप्रदेश के निगाही स्थित भैरों सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां 17 हजार लीटर डीजल बेच दिया गया।

घेराबंदी कर दबोचा
डीजल बिक्री कर वापस टैंकर जैसे ही दुद्धिचुआ मोड पर पहुंचा एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जांच व तलाशी में टैंकर में मौजूद 12 हजार लीटर डीजल साहित आठ लाख रुपए बरामद हुआ है। टैंकर के आगे पीछे लोकेशन दे रहे 2 कार में सवार 6 लोगों को टीम ने हिरासत में लिया गया।

आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
लंबे समय से चल रहे डीजल चोरी के खेल में शामिल आधा दर्जन लोगों को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। 1 टैंकर और उसकी सहायता में लगे 2 अन्य वाहनों को सीज कर दिया है। मौके से 8 लाख रुपए नकदी बरामद हुआ है।

टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
अवैध डीजल के कारोबार को अंजाम दे रहे आरोपी राजेश यादव, अशोक यादव, मुर्तजा खान, पुष्पराज यादव, मोहम्मद मकबूल खान के साथ टैंकर चालक सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुष्पराज यादव टीएफएम टोटल फ्यूल मैनेजमेंट का कार्य कर रही कंपनी श्रीराम फ्यूल का मैनेजर है। इस दौरान कंपनी संचालक पप्पू टंडन से भी पूछताछ की गई है। टीम की ओर से की गई छापेमारी व गिरफ्तारी के बाद अन्य कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है।

एनसीएल परियोजनाओं में करता था डीजल आपूर्ति
टीम की ओर से जानकारी दी गई कि एनसीएल में टोटल फ्यूल मनेजमेंट का टेंडर श्रीराम फ्यूल के नाम से है। जो मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में स्थित एनसीएल परियोजनाओं में डीजल आपूर्ति का काम करता है। डीजल आपूर्ति के खेल में टैंकर संचालकों से लेकर एनसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप है। इसलिए अब टीम की ओर से इसकी प्रमुखता से जांच की जाएगी। जांच के बाद इस पूरे खेल में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications