जहांगीराबाद के सरकारी स्कूल में टीचर के नमाज पढ़ने पर मंत्री उषा ठाकुर बोली, 'कड़ी कार्रवाई करवाऊंगी'

भोपाल के सरकारी स्कूल में टीचर के नमाज पढ़ने पर मंत्री ऊषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान पर नमाज जैसे काम की इजाजत नहीं देता।

Usha Thakur statement on teacher prayer in government school of Jahangirabad, will take action

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सीएम राइज स्कूल में 2 टीचरों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान पर नमाज जैसे काम की इजाजत नहीं देता। मैं इस मामले में कड़ी कार्रवाई करवाऊंगी। इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। वही मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

गुरुवार को विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भोपाल के जहांगीराबाद में स्थित सीएम राइज स्कूल में नमाज पढ़ने के मामले पर कहां की मैंने इस मामले में मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखा है उन्होंने बयान दिया कि मैं यह वादा करती हूं कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाऊंगी इस तरह के मामले बिल्कुल गलत है संविधान में ऐसी जगह शिक्षण संस्थानों में इस तरह की चीजें बिल्कुल गलत है।वदेश का संविधान स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान पर नमाज जैसे काम की इजाजत नहीं देता।

क्या है पूरा मामला

राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। जिसमें जहांगीराबाद में स्थित सीएम का इस स्कूल में 2 मुस्लिम महिला शिक्षिकाएं बच्चों को क्लास रूम से बाहर निकालकर क्लास में नमाज पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानून का ट्वीट सामने आया। प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बच्चों की पढ़ाई के मूल्य कार्य रोककर स्कूल में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करनी चाहिए। आयोग द्वारा संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को नोटिस प्रेषित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+