Urban Body Election in MP:46 निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, वोटिंग को लेकर सिंगरौली में उत्साह, लगी लंबी कतारे

भोपाल, 27 सितंबर। मध्यप्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में वोटिंग शुरू हो गया है। मतदान की यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी 46 निकायों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। वोटिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Urban Body Election in MP

सिंगरौली जिले के सरई व बरगवां 2 नगर परिषद के में 30 वार्डों में 30 मतदान केंद्रों पर वोटिंग मंगलवार को सुबह 7.00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केन्द्रों पर सुबह से लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं। पोलिंग केंद्रों पर सुरक्षा बल और पुलिस के जवान तैनात हैं।

बता दें कि, 46 नगरीय निकायों में 3397 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं पोलिंग बूथों की बात करें तो 30 सितंबर सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सिंगरौली जिले के सरई व बरगवां नगर परिषद में मतदाता बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहा है लंबी लंबी कतारें लगी हुई है।

महाकोशल, विंध्य के 18 नगरीय निकायों के लिए मतदान शुरू

अनूपपुर जिले में नगरपालिका कोतमा, बिजुरी और बरगंवा नगरपरिषद और शहडोल जिले में शहडोल नगरपालिका, बुढ़ार और जयसिंहनगर नगर परिषद,उमरिया में पाली नगरपालिका के लिए मतदान किए जा रहे हैं। यहां शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+