उमरिया: कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पुत्र को भेजा जेल

उमरिया, 8 जुलाई: उमरिया पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया की कंधेलाल साहू की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दीपक साहू ने डायल 100 वाहन को सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत खोलखम्हरा के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पाली थाना प्रभारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। शव खेत पर बनी झोपड़ी में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के संबंध में गांव वालों से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था तथा आए दिन नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

उमरिया

मृतक के शव को कराया गया पंचनामा

मृतक के शव का मौके पर शव पंचनामा कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 ताहि का प्रकरण कायम कर जांच में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक से जुड़े हर व्यक्ति से बारीकी से पूछताछ की। मृतक के बेटे मेदन साहू उर्फ नीरज साहू ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया था कि वह घटना की रात करीब 08 बजे अपने घर चला गया था व मम्मी के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह उसकी नानी व मौसी मां ने आकर घटना की जानकारी दी।

उमरिया1

मृतक के पुत्र के दोस्त ने बताया

मृतक के पुत्र के दोस्त ने बताया कि मेदन साहू घटना की देर रात करीब 09 बजे ग्राम चाका आया था पार्टी में रात करीब 10 बजे साथ बैठकर दारू पी थी। वहीं पूछताछ में एक अन्य ने बताया कि मेदन साहू को रात 10.45 बजे दुपहिया से अपने घर आते हुए देखा था। जिसके बाद मेदन से पुन: बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ पर मेदन ने बताया कि उसके पिता रोज शराब पीकर मम्मी के साथ मारपीट करते थे जिस कारण वह दुखी था जिस कारण उसने अपने पिता की सोते समय पत्थर पटक कर हत्या कर दी।

उमरिया2

पुलिस ने आरोपी से कपड़े व मोटरसाइकिल की जप्त

आरोपी की घटनास्थल पर घटना में उपयुक्त पत्थर घटना वक्त पहने कपड़े एवं मोटर सायकल जब्त की गई। आपको बताते चलें कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें नशे के कारण लोगों के साथ मारपीट के अलावा हत्या जैसे जघन्य अपराध भी कारित करने में लोग गुरेज नहीं करते हैं। नशा व्यक्तियों को कुंठित कर देता है। जिसके कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके रोकथाम की दिशा में नशामुक्ति अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन उसका कहीं कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे मामले आए दिन कहीं ना कहीं देखने और सुनने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+