Bhopal: गांधीनगर में 23 साल की मूक-बधिर युवती से दो रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 23 साल की मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दोनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं।

गांधीनगर में रहने वाली 23 वर्षीय मूक बधिर युवती के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती कुछ बात नहीं कर पाती है। उसने इशारों में ही दो रिश्तेदारों पर गंदे काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। बता दे पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस थाने कंप्लेंट कराने पहुंची थी।
गांधीनगर पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता मुक बधिर है उसने पुलिस को शहरों में बताया कि उसके साथ दो युवकों ने गलत काम किया है आरोपियों की शिनाख्त सुनील और अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पीड़िता की मां ने गांधीनगर थाना पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसके मोहल्ले रहते हैं और रिश्तेदार भी लगते हैं। उनका पीड़िता के घर आना जाना भी था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार है। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
निशातपुरा थाना क्षेत्र में भी सामने दुष्कर्म का मामला
निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके परिषद राहुल अहिरवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। राहुल भी पीड़िता के समाज का है। दोनों पुराने परिचित हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जनता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications