Naik Jitendra Kumar : सीहोर में शहीद जितेंद्र कुमार को अंतिम विदाई, परिजनों को एक करोड़ की मदद
सीहोर, 12 दिसम्बर। तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुए मध्य प्रदेश के बहादुर बेटे नायक जितेंद्र कुमार को रविवार को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले में पैतृक गांव धामंदा किया गया।
Recommended Video

शहीद नायक जितेंद्र कुमार सीहोर MP
सीहोर के शहीद नायक जितेंद्र कुमार को अंतिम विदाई देने और उनकी पार्थिव देह के दर्शन करने के लिए लोगों का जन सैलाम उमड़ा। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इससे पहले भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग समेत कई लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढ़स
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शहीद के गांव धामंदा पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मीडिया से बातचीत में सीएम चौहान ने बताया कि शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि सम्मान निधि दी जाएगी। वीरांगना सुनीता को मध्य प्रदेश शासकीय सेवा में स्थान मिलेगा।

सीडीएस बिपिन रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे
बता दें कि भारतीय सेना के नायक जितेंद्र कुमार सीडीएस बिपिन रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे। लांस नायक जीतेंद्र कुमार हर मामले में श्रेष्ठ थे। उन्होंने जिस कोर्स में भी दाखिला लिया उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चाहे फिजिकल ट्रेनिंग हो, चाहे साइको रिसर्च हो, चाहे रेडियो कम्यूनिकेशन हो। इन सभी कोर्स में उन्होंने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया था।
बेहतरीन स्नाइपर थे नायक जितेंद्र कुमार
बता दें कि नायक जितेंद्र कुमार एक बहादुर फौजी होने के साथ बेहतरीन स्नाइपर थे। वे अपने यूनिट में सबसे बेहतरीन स्नाइपर में से एक थे। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर कई सफल अभियानों को अंजाम दिया था।

हेलिकॉप्टर हादसे में हुए शहीद
बता दें कि नायक जितेंद्र कुमार सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनके हेलिकॉप्टर में सवार थे। बुधवार को हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप क्रैश हो गया था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसर शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications