Bhopal Metro News: जल्द होगा मेट्रो का ट्रायल रन, असेंबलिंग के बाद होगी प्री- टेस्टिंग

Bhopal Metro samachar: राजधानी में मेट्रो अपने ट्रैक पर पहुंच गई है। भोपालवासियों में मेट्रो की टेस्टिंग को लेकर बड़ा उत्साह है। मेट्रो की तीनों कोच को जोड़ा जा रहा है। असेंबलिंग के बाद चार्जिंग होगी। इसके बाद इसे वायडक्ट पर लाया जाएगा। जहां फ्री टेस्टिंग के दौरान मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। इसके बाद सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण करने के बाद ट्रायल रन होगा।

बता दे सुभाष नगर डिपो में अनलोडिंग-बे पर ट्राले से उतरने के बाद मेट्रो के तीनों कोच इंस्पेक्शन-बे लाइन पर पहुंच चुके हैं। जहां कोच को कपलिंग कर मेट्रो कोच असेंबल किया जा चुके हैं। अब इक्यूपमेंट (उपकरण) असेंबलिंग और चार्जिंग के बाद ट्रेन को डिपो में बने करीब 2 किलोमीटर लंबे टेस्टिंग ट्रैक पर दौड़कर प्री-टेस्टिंग की जाएगी।

Trial run of metro will happen soon, pre-testing will be done after assembling, CM will pass

यह टेस्ट पास करने के बाद मेट्रो को मेन ट्रक पर सेफ्टी ट्रायल के लिए रखा जाएगा। ट्रायल में सफल होने के बाद मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। जिसे संभवत: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखा सकते हैं।

एक सप्ताह का काम बाकी

मेट्रो ट्रेन की असेंबलिंग के साथ एक एसी, सीसीटीवी हेड लाइट एग्जिट और इमरजेंसी गेट समेत अन्य कार्य किए जाने है। इसमें हर एक उपकरण की वायरिंग और कनेक्टिविटी सहित सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन में कम से कम 15 दिन का समय लगता है। लेकिन 25 सितंबर के बाद होने वाले ट्रायल रन के मध्य नजर मेट्रो के पास इतना समय नहीं है ऐसे में निर्धारित अवधि में मेट्रो का काम पूरा करने के लिए कर्मचारी और अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दो शिफ्ट में काम किया जा रहा है, जिससे यह काम 5 से 6 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+