MP विधानसभा चुनाव में 100% मतदान के लिए ट्रांसजेंडरों ने निकाली रैली, हाथों में तख्तियां लेकर की अपील

Bhopal News: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान कराने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय ने मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने रैली निकालकर और हाथों में तख्तियां लेकर बाजारों में लोगों से चुनाव में वोट करने के लिए अपील की।

बता दे निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुरानी भोपाल के बाजारों से रैली निकाल कर मतदाताओं से मतदान करने के लिए अपील की जिसमें मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर ट्रांसजेंडर संजना सिंह, कीनन की गुरु सुरैया नायक, सीईओ आरके वर्मा और सहायक नोडल अधिकारी स्वीप संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य किन्नर समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Transgenders take out rally for 100% voting in MP assembly elections, appeal with placards

संजना सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की गुरु हाजी सुरैया नायक की उपस्थिति में समुदाय के लोगों ने वोट करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में वोटिंग परसेंटेज बड़े इसके लिए हम सभी जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को मतदान की और लोकतंत्र की महत्वपूर्णता के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आम लोगों से अपनी जिम्मेदारी के साथ मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं।

भोपाल में मतदान के लिए ट्रांसजेंडरों ने निकाली रैली

इस मौके पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ आर के वर्मा ने हाजी सुरैया नायक मंगलवार, बेबी गुरु मंगलवार, रेशमा गुरु अहमदपुर, काजल ठाकुर मंगलवारा, ब्रांड एंबेसडर संजना सिंह, सावरा दादी अहमदपुर का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया सभी मंगलवार किन्नर समाज ने भी वोट डालने की अपील की। इस दौरान किन्नर समुदाय से जुड़े ट्रांसजेंडर फैंसी ड्रेस में नजर आए। ट्रांसजेंडर द्वारा मतदान करने की अपील से लोग खासा प्रभावित दिखाई दिए। तख्तियों पर लिखा था मेरा वोट मेरा भविष्य।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+