Bhopal Accident: VIP रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, छात्र की मौत, 5 घायल
भोपाल में शुक्रवार तड़के वीआईपी रोड पर खानू गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Recommended Video
राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार के एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जिसमें कार चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद को पूरी तरह पलट गई।
बता दे राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित किनारा अपार्टमेंट के सामने आज तड़के 5:00 बजे करीब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई हादसे में कार चला रहे हैं। स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई सहित चार अन्य दोस्त घायल हुए हैं पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि लालघाटी के रहने वाले रोहित कुमार वैष्णव (पुत्र मुकेश कुमार वैष्णव) जिसकी उम्र 18 साल है। हाल में ही उसने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका बड़ा भाई नरेश और वो अपने चार अन्य दोस्तों के साथ आज तड़के चाय पीने के लिए कार से निकले थे। इमामी गेट से चाय पीकर सभी लौट रहे थे। कार रोहित ड्राइव कर रहा था। तभी वीआईपी रोड पर स्थित किनारा अपार्टमेंट के पास कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई और रैलिंग से टकराकर पलट गई। जिसमें कार चला रहे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई नरेंद्र सहित चार अन्य दोस्त घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया हैं।
इधर पुलिस ने रोहित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आज हमीदिया स्थित मसूरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग सामने आया है। आसपास के लोगों की माने तो कार की स्पीड अत्याधिक थी। इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।












Click it and Unblock the Notifications