Rajgarh: बदला लेने के लिए आरोपी ने किराना व्यापारी का किया अपहरण, फिर की हत्या, दुकान में चोरी कर रहा था नौकर
Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में किराना व्यापारी के अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। दरअसल शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया था। फिर उनकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था।
शनिवार सुबह 4:00 बजे उनका शव सड़क पर लावारिस हालत में मिला था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश पैदा हो गया था। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने किया हैरान कर देना वाला खुलासा
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पचोर के बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने और जनप्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन किया। पहले तो यह घटना लूट के इरादे से व्यापारी के अपहरण की बताई जा रही थी, लेकिन बाद में पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।
दरअसल आरोपियों ने घटना लूट के लिए बल्कि बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने बताया कि व्यापारी राधेश्याम गुप्ता का अपहरण करने वाला आरोपी राकेश सेन पहले उनकी किराना दुकान पर काम करता था। पुलिस की जानकारी ये भी सामने आया है कि पिछले दिनों राधेश्याम गुप्ता ने राकेश को दुकान से चोरी के आरोप लगते हुए दुकान से निकाल दिया था। इसी बात से आक्रोशित आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर राधेश्याम गुप्ता का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
राजगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में उज्जैन के नजदीक पहुंच गई, लेकिन आरोपी जिले में ही मंडराते रहे और पचोर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने न सकी। एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की जानकारी लगते ही टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। सुबह होते होते लीमा चौहान थाना प्रभारी का फोन आया और बताया कि सड़क किनारे एक शव मिला शव की शिनाख्त राधेश्याम गुप्ता के रूप में होती है। अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
बुलडोजर की कार्रवाई
जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन बिना देरी किए मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर लेकर मकान तोड़ने की कार्रवाई की। इसके बाद मुख्य आरोपी राकेश सेन के घर को तोड़ने JCB मौके पर पहुंची, तब जाके लोगों का गुस्सा शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications