MP Election 2023: नारी सम्मान के लिए समय बढ़ाया, घर-घर पहुंच रही कांग्रेस

MP Congress News: कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाने का आज अंतिम दिन था, लेकिन अब फॉर्म भरे जाने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि अब बड़े परिवारों के लोग कांग्रेस नेताओं के पास फॉर्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं।

इसलिए इस योजना के फॉर्म भरे जाने का सिलसिला फ़िलहाल जारी रहेगा। प्रदेश भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना के मुकाबले कांग्रेस वादा कर रही है कि उसकी सरकार बनी तो वह नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹1500 के साथ ही ₹500 में गैस सिलेंडर देगी। कांग्रेस के इस वादे को पूरा करने के लिए संगठन के लोगों को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने के लिए कहा गया था। इसके लिए 30 जून की तारीख अंतिम दिन थी, लेकिन अब यह फॉर्म आगे भी भरे जाएंगे।

Time extended for respect of women in MP, Congress is reaching door to door

सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस के कार्यकर्ता कई जगह पर अब तक फॉर्म भरवाने पहुंचे ही नहीं। इस संबंध में पीसीसी को जानकारी लगने के बाद इस अभियान को जारी रखा गया है। वहीं पीसीसी में भी इस योजना की समीक्षा की जाएगी और यह देखा जाएगा कि कितने फॉर्म कब तक भरे जा चुके हैं। उधर कांग्रेस ने इस योजना के लिए जो पोर्टल बनाया है। उस पर इन फॉर्म को अपलोड भी कर रही है।

कांग्रेस का दावा

इस योजना के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने दावा किया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। शाम को पोर्टल पर अपलोड करने का काम चल रहा है। इसके बाद संख्या सामने आएगी। सभी जिलों से यह बात भी सामने आ रही है कि कुछ लोगों ने पहले फॉर्म नहीं भरे थे, वह पार्टी नेताओं के पास से फॉर्म मांग रहे हैं। हम उनके भी फॉर्म लेंगे। अभी फॉर्म भरने का सिलसिला चलता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+