मध्य प्रदेश में मावठा ने बदली फिजा

राज्य में रविवार को भी कई इलाकों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि ठंडी हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है। इसके अलावा कोहरे का भी असर रहेगा।
बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, इंदौर का अधिकतम तापमान 26.6 तथा न्यूनतम तापमान 13.0, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री तथा न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जनवरी में होने वाली बारिश को मावठा कहा जाता है। यह फसलों के लिए अमृत समान मानी जाती है। किसानों का कहना है कि यह मावठा पैदावार को बढ़ाने वाली साबित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications