साधुओं की आपत्ति के बाद रेलवे ने बदली रामायण एक्सप्रेस के वेटरों की पोशाक

मध्य प्रदेश के उज्जैन के संतों ने रामायण एक्सप्रेस में वेटरों की भगवा पोशाक पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है।

भोपाल, 22 नवंबर। उज्जैन के साधुओं की आपत्ति के बाद रेलवे ने रामायण स्पेशल ट्रेनों के वेटरों की पोशाक बदलने का फैसला किया है। रेलवे ने कहा कि वेटरों की पोशाक पूरी तरह से बदल दी गई है और असुविधा के लिए खेद है।

Ramayan Express

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन के संतों ने रामायण एक्सप्रेस में वेटरों की भगवा पोशाक पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि कि यह हिंदू धर्म का अपमान है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि यदि रेलवे ने वेटरों की पोशाक को नहीं बदला तो वे 12 दिसंबर को दिल्ली में रामायण एक्सप्रेस को रोक देंगे।

रेल मंत्री को पत्र लिखकर जताया विरोध

उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महासचिव अवधेशपुरी ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजा गया था जिसमें मांग की गई थी कि रामायण एक्सप्रेस में भोजन परोसने वाले लोगों का ड्रेस कोड हिंदू संस्कृति का अपमान है और इसे बदला जाना चाहिए। अवधेशपुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने दो दिन पहले रेल मंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें भगवा रंग में रामायण एक्सप्रेस में जलपान और भोजन परोसने वाले वेटरों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया है। साधु जैसी टोपी के साथ भगवा पोशाक पहनना और रुद्राक्ष की माला पहनना हिंदू धर्म और उसके संतों का अपमान है। उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महासचिव ने कहा कि अगर वेटरों का भगवा ड्रेस कोड नहीं बदला गया तो साधु दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक देंगे। उन्होंने कहा कि हम रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए यह जरूरी है। हमने उज्जैन में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें: TMC नेता सायोनी घोष को त्रिपुरा कोर्ट ने दी जमानत, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

15 तीर्थ स्थानों की यात्रा कराती है रामायण सर्किट एक्सप्रेस
बता दें कि 7 नवंबर, 2021 को रामायण सर्किट ट्रेन ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 17 दिनों की यात्रा शुरू की। रामायण एक्सप्रेस भगवान राम के जीवन से जुड़े 15 स्थानों की यात्रा करती है। रामायण सर्किट ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, प्रयाग, नंदीग्राम, जनकपुर, चित्रकूट, सीतामढ़ी, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे स्थानों की यात्रा कराती है। इस ट्रेन में यात्रियों को प्रथम श्रेणी के रेस्तरां, पुस्तकालय और शॉवर क्यूबिकल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+