TMC नेता सायोनी घोष को त्रिपुरा कोर्ट ने दी जमानत, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष को सोमवार को जमानत दे दी गई। उन्हें अगरतला पुलिस ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की कोशिश करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था।
अगरतला, 22 नवंबर। पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष को सोमवार को जमानत दे दी गई। उन्हें अगरतला पुलिस ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की कोशिश और उकसाने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें पश्चिम त्रिपुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दे दी।

नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार की रात जब मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सड़क किनारे सभा को संबोधित कर रहे थे तो घोष वहां पहुंचीं और 'खेला होबे' के नारे लगाने लगीं।
यह भी पढ़ें: Gallantry Awards: राष्ट्रपति कोविंद ने भारत के वीरों को शौर्य चक्र, अन्य वीरता पुरस्कारों से किया सम्मानित
बता दें कि 'खेला होबे' नारा इस साल मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान टीएमसी द्वारा इस्तेमाल किया गया था। टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि कि पूर्वी अगरतला महिला पुलिस थाने के बाहर भाजपा समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।
त्रिपुरा में लोकतंत्र पर हो रहा हमला- अभिषेक बनर्जी
इसी बीच, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को अगरतला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अगले विधानसभा चुनावों में मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर पाए, जिसकी मौजूदा स्थिति को देखते काफी कम संभावनाएं हैं, तो भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि यदि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए आपको भाजपा के झंडे उठाने की आवश्यकता पड़े तो जरूर उठाएं। अपने आप को बीजेपी के गुंडों से बचाने के लिए उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लें, लेकिन विकास समर्थक टीएमसी को अपना वोट डालें।
बिप्लव देव को हराने में विफल रहा तो राजनीति छोड़ दूंगा
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कल से आतंक का राज खोल दिया है क्योंकि उन्हें पहले से ही समझ में आ गया है कि सरकार में उनके चंद ही दिन बचे हैं। अगर मैं त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देव और सुप्रीम कोर्ट में उनकी धमकी की रणनीति को हराने में विफल रहा, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications