mp teacher recruitment 2023: शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, डांस-म्यूजिक के टीचर भी रखे जाएंगे, 8454 पद

mp teacher recruitment 2023: चुनावी साल में मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। यह भर्ती मध्य प्रदेश की स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के लिए की जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इसके लिए दो अलग-अलग चयन परीक्षा आयोजित करने वाला है। 15 दिनों में इन दोनों परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

बात दे मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती होने वाली है 8454 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इसी माह के अंत तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और अगस्त में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

There will be bumper recruitment of teachers in MP, dance-music teachers will be hired, 8454 posts

स्कूल शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा इसके लिए लोक शिक्षण संचनालय (डीपीआई) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस भर्ती परीक्षा के दो अलग अलग नोटिफिकेशन निकाले जाएंगे इसमें से एक माध्यमिक शिक्षकों के लिए होगा जिसमें सभी विषयों के 6332 पदों पर आवेदन मंगाए जाएंगे। दूसरा नोटिफिकेशन प्राथमिक शिक्षकों के लिए होगा इसमें 2122 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें खेल नृत्य और गायन वादन के शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल की एक अधिकारी के मुताबिक जुलाई के अंत तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग जिन पदों पर टीचर्स की भर्ती कर रहा है, उसमें खेल, नृत्य, गायन वादन के पद शामिल है। माध्यमिक शिक्षक खेल के 338 पद हैं अतिथि शिक्षक के लिए आरक्षित 88 पदों और गैर अतिथि शिक्षकों के ढाई 100 पदों पर भर्ती होगी इसी तरह माध्यमिक शिक्षक वादन के 392 पद हैं अतिथि शिक्षकों के लिए 103 और अन्य के लिए 289 पद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+