Bhopal: 8 साल बाद शहर में चलेगा सड़क से अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान, कलेक्टर आशीष सिंह उतरे सड़कों पर
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने यातायात व्यवस्था को लेकर आज भोपाल की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक जाम को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

राजधानी भोपाल में ट्रैफिक जाम को लेकर आज कलेक्टर सड़कों पर नजर आए। बता दे शहर की सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की एक वजह अतिक्रमण भी है। इससे सबसे अधिक अधिक ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए कलेक्टर आशीष सिंह ने बीएमसी कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी से कहा कि सबसे पहला काम रोड किनारे खड़े होने वाले ठेले और गुमठियों को हटाएं।
बता दे अगर शहर में अतिक्रमण को लेकर बड़ी मुहिम चलती है तो 8 साल बाद ऐसा होगा कि सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी। अतिक्रमण की वजह से सड़कें संकरी हो गई है। इसके अलावा जहां सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। वहां स्थान चयनित करें ताकि वह सड़कों को चौड़ा किया जा सके। पीक आवर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए नई सड़कों के निर्माण की जरूरत है, ताकि वैकल्पिक मार्ग से लोग आवाजाही कर सकें। इससे एक ही सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा।
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने आज सुबह 10 बजे रंग महल से थाना टीटी नगर, तरुण पुष्कर, व्यापम चौराहे से नूतन कॉलेज, रविशंकर रोटरी, राजीव गांधी चौराहा, 1100 क्वार्टर, हनुमान मंदिर, 10 नंबर मार्केट, बागसेवनिया थाना चौराहा, आशिमा मॉल, बाबडिया कला, आरओबी ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर चौराहा, भारत टॉकीज रोड, नादरा बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला, रॉयल मार्केट मोतिया तालाब रोड और करोंद चौराहे का भ्रमण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी MPEB के अधिकारी भी साथ में उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications