Reel बनाने के जुनून में चली गई युवक की जान, बाइक में किया उल्टा स्टंट, Video देख सिहर उठेंगे
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील बनाने के दौरान एक युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, मृतक का दोस्त तन्मय घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहता था और रील बनाने का शौकीन था।

घटना शनिवार सुबह 4:00 बजे की है, जब भोपाल की लिंक रोड पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल पर बैठे राज वर्मा का सिर डिवाइडर से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से पहले राज वर्मा और उनके दोस्तों ने भोपाल के अटल पथ पर बाइक चलाते हुए रील बनाई थी। घटना से कुछ ही देर पहले राज वर्मा ने रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी की थी। इस घटना में राज का दोस्त तन्मय घायल हो गया है।
टीटी नगर पुलिस थाना के एएसआई चंद्रभान सिंह के जानकारी मुताबिक शिवाजी नगर का रहने वाला राज वर्मा एक कॉल सेंटर में काम करता था। उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह शनिवार की रात 3 बजे 2 दोस्त तन्मय वर्मा और रंजीत के साथ घूमने निकला था। पहले तीनों न्यू मार्केट गए, फिर अटल पथ पर कुछ देर बैठे। बाद में तड़के सुबह 4 बजे घर के लिए रवाना हुए।
लिंक रोड नंबर एक पर मामा के घर के सामने चलती गाड़ी पर रील बनाते हुए राज की गाड़ी स्लिप हो गई, और डिवाइडर से टकरा गई। इससे राज की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications