MP Election 2023: बैरसिया विधानसभा में जातिगत फेक्टर पर भारी रहा है स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा

MP Election Berasia News: एमपी की राजधानी भोपाल की ग्रामीण विधानसभा के नाम पर जानी जाने वाली विधानसभा बैरसिया के राजनीतिक समीकरण एवं इतिहास की बात की जाए तो यह विधानसभा वर्ष 2008 से अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है और वर्ष 2008 से अब तक हुए तीनों विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

अनुसूचित जाति के लिए वर्ष 2008 में जब यह विधानसभा आरक्षित की गई तो भाजपा ने बैरसिया के स्थानीय निवासी ब्रह्मानंद रत्नाकर को अपना कैंडिडेट घोषित किया तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भोपाल के हीरालाल सिलावट पर दांव लगाया वहीं तीसरी और बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट भुजबल सिंह अहिरवार भी मैदान में थे किंतु भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी ब्रह्मानंद रत्नाकर की लहर इस तरह चली की उन्होंने 46852 मत अर्जित कर विजय हासिल कर ली जो संपूर्ण मतदान का 45.46% मत था।

The issue of local candidate has been heavy on caste factor in Berasia Assembly congress And bjp

वहीं कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी हीरालाल सिलावट को 23776 मत ही मिले तो अहिरवार जाति के नाम पर जोर शोर करने वाले बसपा के भुजबल सिंह अहिरवार मात्र 20489 मत पर ही सिमट कर रह गए फिर चुनाव आया 2013 का तो भाजपा ने ब्रह्मानंद का टिकट काटकर विष्णु खत्री पर भरोसा जताया तो कांग्रेस ने स्थानीय प्रत्याशी के नाम पर औपचारिकता पूर्ण करते हुए एक गुमनाम व्यक्ति महेश रत्नाकर को मैदान में उतार दिया जिसका परिणाम यह हुआ की स्थानीय व्यक्ति होने के बाद भी कांग्रेस के महेश रत्नाकर 47092 मत प्राप्त करने में सफल तो हुए किंतु चुनाव हार गए क्योंकि भाजपा के विष्णु खत्री ने अकेले 76203 मत प्राप्त कर चुनाव को एकतरफा कर दिया।

वहीं अहिरवार समाज को एकत्रित करने का दंभ भरने वाली बसपा की अनीता अहिरवार को मात्र 12124 मत ही प्राप्त हुए वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव पर तीसरे नंबर पर आने वाली चुनावी रणनीति में अनुभवहीन अहिरवार प्रत्याशी जयश्री हरिकरण को मैदान में उतार दिया किंतु भाजपा के विष्णु खत्री के सामने वह टिक ना सकी और विष्णु खत्री ने अपने वर्ष 2013 के मत प्राप्ति के रिकॉर्ड से भी आगे बढ़कर 77814 मत प्राप्त कर विजय हासिल कर ली वहीं कांग्रेस की जयश्री हरिकरण को 64035 मत मिले तो भाजपा से बागी होकर स्थानीय प्रत्याशी के नाम पर चुनाव लड़ने वाले ब्रह्मानंद रत्नाकर ने निर्दलीय के रूप में 11815 मत हासिल हुए।

अब बात की जाए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तो इस बार कांग्रेस की ओर से दावेदारी करने वाले मुख्य तीन चेहरे हैं इनमें जयश्री हरिकरण पूर्व प्रत्याशी के तौर पर टिकट का दावा कर रही हैं तो रामभाई मेहर दो वार से टिकट ना दिए जाने को लेकर ही कवायद करते दिखाई देते हैं दूसरी ओर वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर‌ कांग्रेस की ओर से मजबूत दावेदार दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में बड़े मतों के अंतर से जिला पंचायत का चुनाव जीता है तब संभव है की कांग्रेस विनय मेहर को प्रत्याशी बनाकर इस बार एक मजबूत व जाने-माने चेहरे पर दांव खेलकर बैरसिया विधानसभा की स्थानीय प्रत्याशी की मांग को भी भुना ले बात भाजपा की की जाए तो लगता नहीं कि भाजपा वर्तमान विधायक विष्णु खत्री का टिकट काट सकें किंतु बैरसिया विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा जब एक तरफ चुनावी रणनीति में माहिर विष्णु खत्री हो और दूसरी और स्थानीय युवा चेहरे का आकर्षण विनय मेहर हो तो निश्चित ही इस विधानसभा की रणभूमि काफी पेंचीदा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+