लोन से बचने के लिए युवक ने रची अपहरण की झूठी कहानी, मिसरोद पुलिस ने युवक को पीथमपुर धार से किया बरामद

Bhopal Police News: राजधानी भोपाल के मिश्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ने लोन से बचने के लिए खुद की अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस ने जांच करते हुए झूठी कहानी बनाने वाले सूरज साहू को इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर धार से ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि युवक ने टायर रिमूडिंग कंपनी के मालिक को खुद के अपहरण होने की झूठी सूचना दी थी।

मिसरोद थाना पुलिस ने इस पूरे अपहरण मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक सूरज साहू ने बैंक के लोन से बचने के लिए प्लान तैयार किया और टायर रिमोडिंग कंपनी के मालिक को फोन लगाकर कहा कि उसका अपहरण हो गया है। उसे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कार की डिग्गी में डालकर अगवा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में युवक अकेला नजर आया और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धार के पीथमपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।

Suraj Sahu, who created a false story of abduction, was arrested from industrial area of ​​Pithampur

पूरा मामला विस्तार से जानें

पुलिस ने बताया कि 23 जून 2023 को फरियादी ने मिसरोद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी दुकान पर काम करने वाले सूरज साहू ने हमारी फैक्ट्री के मोबाइल से पिताजी के मोबाइल पर फोन लगाकर बताया कि दुकान पर तीन व्यक्ति आए और कहने लगे कि कार की डिग्गी में टायर है। उसे चैक कर लो। फिर मैं चैक करने गया तो मुझे डिग्गी में पटक लिया और मुझे बांध दिया। मेरे साथ मारपीट भी की। डिग्गी में हाथ खोलकर आपको फोन कर रहा हूं। कहां पर हूं जानकारी नही है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।

सूचना मिलने के तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये मौके का निरीक्षण कर सूरज साहू को अगवा करने के सबंध में घटना स्थल से लेकर आईएसबीटी बस स्टेण्ड तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को देखा गया। टीम गठित की गई और लगातार सूरज साहू के मोबाइल कॉल डिटेल और आईएसबीटी एवं रानी कमलापति रेल्वेस्टेशन पर मिले सीसीटीवी फुटेज मे सूरज साहू अकेला जाता हुआ दिखाई दिया।

अपहृत सूरज साहू के संबंध में जानकारी मिली कि वे राजस्थान रामगंज मण्डी में टायर रिमोडिंग कंपनी के कारखानों पर काम कर रहा है। जिसकी तलाश राजस्थान में की, लेकिन सूरज राजस्थान में नहीं मिला। मुखबिर की सूचना पर सूरज पीथमपुर धार इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करते हुए दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पीथमपुर धार इंडस्ट्रीयल एरिया से सूरज साहू को दस्तयाब किया। जिससे पूछताछ करने पर बताया कि लोन की किस्त नहीं भर पा रहा था, इसलिये आरोपी ने योजना बनाई कि वे बाहर कही काम करने चला जाए और अपहरण की झूठी कहानी तैयार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+