Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जेईई एडवांस में सतना और रीवा के छात्रों ने किया कमाल, रौशन किया विंध्य क्षेत्र का नाम, इन छात्रों का हुआ चयन

सतना 12 सितंबर। आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी परीक्षा जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सतना और रीवा जिले के कई छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित कर विंध्य क्षेत्र समेत प्रदेश का मान बढ़ाया है।

अंशुमन सिंह की ऑल इंडिया रैंक 6301

अंशुमन सिंह की ऑल इंडिया रैंक 6301

सतना जिले के ग्राम पंचायत सोनौर निवासी अंशुमान सिंह का भी जेईई एडवांस में सलेक्शन हो गया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 6301 है। उनके पिता बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि सतना शहर स्थित क्रिस्तुकुला स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जेईई के लिए ड्राप लिया था। इसके बाद जेईई की तैयारी की। जेईई क्लियर करने के बाद एडवांस की परीक्षा दी। रिजल्ट निकलने पर उनकी ऑल इंडिया रैंक में उनका 6301वां स्थान आया है। वे आईआईटी कानपुर में प्रवेश लेना चाहते हैं और भविष्य में इंजीनियरिंग लाइन में ही अपना कॅरियर बनाने की इच्छा है।

अनन्या की 6782वीं रैंक

अनन्या की 6782वीं रैंक

सतना जिले के छात्रों ने अभावों को बीच मेहनत कर सफलता हासिल की। जेईई परीक्षा उतीर्ण करने वालों में शहर के कम्प्यूटर व्यवसाई रजनीश अग्रवाल की बेटी अनन्या अग्रवाल का नाम भी शामिल है। अनन्या को जेईई एडवास परीक्षा में 6782 रैंक मिली। अनन्या की इस सफलता पर अग्रवाल महासभा इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

शिवम पटेल ने यूट्यूब को बनाया गुरु

शिवम पटेल ने यूट्यूब को बनाया गुरु


जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरा निवासी शिवम पटेल की ऑल इंडिया रैंक 1452वीं है। जिन्होंने अपनी कामयाबी की वज़ह सेल्फ स्टडी के साथ सोशल मीडिया के ही एक लोकप्रिय पार्ट यूट्यूब को दिया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करना बहुत आसान होता है। तैयारी के समय हमें जहाँ पर भी दिक्कत आती है, वह सब कुछ यूट्यूब पर समझ कर पढ़ लेते थे।

सारांश द्विवेदी का जेईई में हुआ चयन

सारांश द्विवेदी का जेईई में हुआ चयन

रीवा शहर के शहर के समान बांध वार्ड के निवासी छात्र सारांश द्विवेदी का जेईई एडवांस में चयन हो गया है। उन्हें आल इंडिया रैंकिंग में 15241वां स्थान मिला है। सारांश ने अधिकांश तैयारी घर पर ही रहकर पूरी की है। साथ ही मनीष मिश्रा फिजिक्स के शिक्षक से मार्गदर्शन भी लेते रहे हैं। इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। साथ ही आसपास के लोगों ने भी बधाइयां दी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+