पत्रकार बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम राशि का भुगतान करेगी प्रदेश सरकार : CM शिवराज

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रिमियम राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इसका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

भोपाल,15 सितंबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पत्रकारों को खुशखबरी देते हुए बताया कि प्रदेश के पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रिमियम राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इसका भुगतान राज्य सरकार करेगी। पिछले साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार यह राशि देगी। साथ ही पत्रकार साथियों की मांग पर ऑनलाइन फार्म भरने की तारीख 16 सितम्बर से बढ़ा कर 30 सितम्बर 2022 कर दी गई है।

state government will pay increased premium amount in journalist insurance scheme: CM Shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कोविड काल में पत्रकारों के हित में पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में राज्य सरकार ने बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया था। इस वर्ष भी राज्य सरकार पत्रकारों के लिए बीमा योजना की बढ़ी प्रिमियम राशि का भुगतान करेगी। सीएम ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पत्रकारों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का काम किया। इसलिए राज्य सरकार का भी कर्तव्य बनता है कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार कोविड से पहले भी, कोविड के समय भी और कोविड के बाद भी हमेशा पत्रकारों के साथ है। पत्रकारों का जीवन सहजता और सरलता से चलता रहे। हम हमेशा उनके जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।

सीएम ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण के समय उन्हें पत्रकार साथियों ने बीमा योजना में इस वर्ष बढ़ी हुई प्रीमियम राशि के संबंध में बताया था। इस योजना में वर्ष 2018 से लगातार बढ़े हुए प्रीमियम की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 3 हजार से अधिक बीमित पत्रकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+