सुपरस्टार Akshay Kumar ने सीएम निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
भोपाल में आज अभिनेता अक्षय कुमार ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की.इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पौधारोपण भी किया.
भोपाल 14 अप्रैल। हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार अक्षय कुमार आज भोपाल में है। अपने राजधानी आगमन पर अक्षय कुमार ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की।

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। निवास कार्यालय स्थित सभागार में माल्यार्पण अवसर पर हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में अभिनेता अक्षय कुमार और जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सदस्यों के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा भी लगाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा पौधरोपण जैसा पुनीत कार्य हम सबका सामाजिक कर्तव्य है। अक्षय जी के सहयोग से युवाओं को पौधरोपण के लिए अवश्य प्रेरणा मिलेगी!
उन्होंने कहा कि जैन इंजीनियर्स सोसायटी, भोपाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञानोदय तीर्थ फंदा-भोपाल में करीब 110 पौधे लगाए हैं। सोसायटी सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को जागरुक तथा COVID19 के समय भोजन वितरित करने के साथ अनेक सामाजिक कार्य कर रही है। सोसायटी को मेरी शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications