Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur Accident: जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 7 की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मजदूरों के एक समूह को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

Speeding car wreaks havoc in Jabalpur 13 labourers die in accident

एकता चौक पर दोपहर 2 बजे हुआ हादसा

यह भीषण सड़क हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई का काम करने के बाद वहीं बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गई।

मृतकों की पहचान, मंडला जिले के निवासी थे सभी मजदूर

हादसे में जान गंवाने वाली मजदूर महिलाओं की पहचान चैनवती बाई (40 वर्ष) और लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी मजदूर पिछले करीब डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

मौके पर मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कई घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करता है। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+