Singrauli news: धान के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
सिंगरौली, 25 जुलाई। जिले चितरंगी क्षेत्र में एक किसान के धान खेत में मगरमच्छ घुसने का मामला सामने आया है। अचानक खेत में मगरमच्छ आ जाने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और सुरछित स्थान पर छोड़ दिया। चितरंगी इलाके के रमडीहा ग्राम के धान के 1 खेत में अचानक मगरमच्छ आ गया। किसान खेत में फसल देखने गया था इसी दौरान उसे खेत में चार फीट का मगरमच्छ दिख गया। मगरमच्छ की जानकारी उसने गांव वालों को दी। जिसके बाद मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर वन विभाग की टीम भी आ गई और मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

चार फीट का था मगरमच्छ
चितरंगी क्षेत्र के ग्राम रमडीहा में एक किसान के धान खेत में चार फीट का मगरमच्छ आ गया था। मेड़ के पास से मगरमच्छ को अपनी ओर आते देख वह से जान बचाकर भागा। गांव के लोगों को इसके बारे में बताया तो गांव वालों ने खेत में मगरमच्छ के घुसने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने करीब 2 घंटे के अंदर मगरमच्छ को पकड़ लिया। पकड़ कर मगरमच्छ को सुरक्षित जगह तवा जलाशय में छोड़ा गया है। अधिकारियों ने किसानों को खेतों में जाने में सतर्कता बरतने की अपील की है।

किसी को जान माल का नुकसान नहीं
हालांकि गनीमत अच्छी रही की मगरमच्छ ने किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया। खेत के आसपास कुछ घर भी बने थे और वो वहां पहुंच जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के चलते खेत में पानी भरा था और वो उसी में घुसा हुआ था समय रहते किसान की नजर उस पर पड़ गई जिससे उसे वन विभाग ने रिसक्यू कर लिया। नहीं तो वो किसी को भी अपना शिकार बना सकता था।












Click it and Unblock the Notifications