'सीखो कमाई' योजना मंजूर, एक लाख युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8 से ₹10 हजार, MP कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास
चुनावी साल में हर वर्ग पर सौगातों की बरसात हो रही है। लाडली बहना योजना के बाद अब सरकार ने 'सीखो कमाओ' योजना को मंजूरी दी है। इस पर आज आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई।

MP cabinet meeting News: राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में बुधवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना का नाम अब मुख्यमंत्री सीखो कमाई योजना होगा। इस योजना में एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे युवाओं को हर महीने 8 से ₹10 हजार प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे।
Recommended Video
इस योजना को आज कैबिनेट (cabinet) ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री निवास पर सम्मत भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई। बैठक में सीखो कमाओ योजना का प्रस्तुतीकरण हुआ। मंत्रिपरिषद ने इस योजना को अनुमोदन प्रदान किया। योजना के अंतर्गत कम से कम एक लाख युवाओं को प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
10 हजार स्टायफंड
मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 वर्ष के युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा अथवा आईटीआई या इससे अधिक है, वे सभी इस योजना के पात्र होंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को हर माह 8 से ₹10 हजार प्रति माह स्टायफंड का मिलेगा। स्टायफंड का 75% राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा।
700 क्षेत्रों में युवाओं को किया जाएगा दक्ष: CM
सीएम शिवराज ने मीडिया से कहा कि आज कैबिनेट ने बेरोजगार युवाओं के लिए "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अलग-अलग तरह के लगभग 700 क्षेत्रों में युवाओं को दक्ष किया जाएगा और उन्हें 10 हजार रुपये तक स्टायपेंड भी दिया जाएगा।
वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सरकार बड़ी संख्या में युवा वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस से शुरू की थी ढोर चराओ योजना: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रोजगार के नाम पर ढोर चराओ जैसी योजना शुरू की गई। हमारी सरकार लगातार रोजगार दे रही है अभी 71 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। अब 15 अगस्त तक 1 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।
मध्यप्रदेश में 49 हजार करोड़ रुपये का निवेश: CM
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता का विषय है कि BPCL ने मध्यप्रदेश में 49 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है। यह निवेश बीना रिफायनरी के आसपास के क्षेत्र में होगा। इससे प्रदेश में नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री (Narendra Modi) का आभार प्रकट करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications