Sanjay tiger reserve Sidhi: बाघों के लिए मुफीद है संजय टाइगर रिजर्व, लगातार बढ़ रही संख्या
सीधी, 2 सितंबर। संजय गांधी टाइगर रिजर्व क्षेत्र इन दिनों गुलजार नजर आ रहा है। सीधी में इन दिनों बाघों को मौसम भाता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वर्ष 2018 में पहले यहां पर बाघों की संख्या महज 6 थी लेकिन अब वह बढ़कर 41 हो गई है। रिजर्व में बढ़ रही बाघों की संख्या प्रदेश के लिए शुभ समाचार है।

इसलिए बढ़ रही है यहां बाघो की संख्या
बाघों की संख्या बढ़ाने में टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशल प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाघों के रिहायशी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए लगभग 18 गांवों को खाली भी करा दिया गया है। ताकि बाघ यहां स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें। बाघों का क्षेत्रफल भी बढ़ाया जा रहा है। साथ-साथ उनके शिकार के लिए बांधवगढ़ से चीतलों को भी लाया गया। जंगली सूअर और भैंसों के कारण बाघों को शिकार करने में भी आसानी हो रही है। वहीं नन्हें शावकों के लिए छोटे-छोटे टंकी भी बनाए गए हैं। समय-समय पर सभी की मॉनिटरिंग भी प्रबंधन के द्वारा की जा रही है।
टाइगर रिजर्व के कर्मचारी अनुसार
टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सीसीएस वाय.पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय गांधी टाइगर रिजर्व में शावकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वह सभी जीवित हैं। इनकी संख्या बढ़ाने की वजह से विस्थापन का कार्य भी तेज कर दिया है। साथ ही चारागाह का रकबा बढ़ाए जा रहा हैं। रिजर्व का रकबा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रिजर्व क्षेत्र में 812. 58 वर्ग किमी. कोर जोन है तो वहीं 861.93 वर्ग किमी. बफर जोन शामिल है। इनकी संख्या 41 तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications