सीधी हादसा: अब तक 42 शव बरामद, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'जिन परिवारों ने इस हादसे में अपनो को खोया है मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' सीधी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। बता दें, सीधी में सतना जा रही एक बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बस में 54 लोग सवार थे। अब तक 39 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Recommended Video
सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत से सीएम हाउस में इस हादसे के बारे में चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहौ कि लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सीधी हादसे के बाद सीएम शिवराज ने अपने कल के भी सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सीएम के दमोह में होने वाले कल के सभी कार्यक्रम आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।
दोपहर तक 42 शव बरामद
बता दें, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर के नैकिन इलाके में मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे 54 सवारियों से भरी एक बस बाणसागर नहर में गिर गई। दोपहर तक 42 शव निकाले जा चुके हैं। छह लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जबकि चालक खुद तैरकर बाहर आ गया। बाकी लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में गोताखोर व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। बस को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। चालक को पुलिस ने लापरवाही के आरोप में हिरासत में लिया है।
सीएम ने मृतकों के परिजनों को दी पांच लाख रुपए सहायता राशि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मंत्री तुलसी सिलावट और रामखेलावन पटेल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को रु. पाँच लाख की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें। दुःख की इस घड़ी में मैं और प्रदेश की जनता आपके साथ हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया












Click it and Unblock the Notifications