SI Suresh update: सुरेश खांगुड़ा 50 CCTV कैमरों में नजर नहीं आए, पत्नी की हथेली पर मिला बाल, CBI जांच की मांग
भोपाल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी बेटे की हत्या के कातिल के बारे में अब पत्नी कृष्णा के हथेली पर मिले बाल की फॉरेंसिक जांच से पता चल सकेगा।

SI Suresh Khanguda: राजधानी भोपाल में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर सुरेश खांगुड़ा के परिवार की हत्या का मामला अब उलझता जा रहा है। दरअसल उनकी पत्नी कृष्णा की हथेली पर बाल मिला है। पुलिस में बाल को फॉरेंसिंग जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने सुरेश के बाल का भी सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजा है। इस जांच के बाद यह साबित हो सकेगा कि सुरेश ने अपनी पत्नी बेटे की हत्या की है या कोई और कातिल इसमें शामिल है। इसके बाद पुलिस आगे की मौतों की वजह पर पड़ताल शुरू करेगी। इधर सोमवार को कोलार थाना पुलिस ने एसआई सुरेश खांगुड़ा के मकान मालिक मनोज अहिरवार के बयान लिए। मकान मालिक ने बताया कि कभी दंपत्ति को लड़ते झगड़ते नहीं देखा। 5 साल से एसआई सुरेश परिवार के साथ उनके घर में रह रहे थे। उनका एंट्रेंस पीछे से था। ऐसे में कम ही मुलाकात हो पाती थी।

50 सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आए SI सुरेश
भोपाल में पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने कोलार में नर्मदा पुरम रोड तक पहुंचने के लिए कौन सा रास्ता चुना है इसके लिए पुलिस सोमवार को 6 घंटे तक अलग-अलग रास्तों की सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। पुलिस से करीब 50 CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन किसी में भी सुरेश नजर नहीं आए। पुलिस ने एसआई की पत्नी व बच्चे की हत्या मामले में पड़ोसियों के बयान दर्ज किए तो सभी ने एसआई की पत्नी की प्रशंसा की। कुल मिलाकर "भोपाल पुलिस" 3 दिन की जांच के बाद भी हत्या और खुदकुशी के मामले में खाली हाथ है।

यह है पूरा मामला
सुरेश खांगुड़ा 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। पुलिस मुख्यालय में टेक्निकल विंग का काम देखते थे और उनकी उम्र 32 साल थी। वह मूल रूप से आगर मालवा जिले के बूंदी कला गांव के रहने वाले थे। 5 साल से भोपाल में ससुराल के पास ही किराए से रह रहे थे। सुरेश का शव शुक्रवार रात 11:45 पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला, तब पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार सुबह 10 बजे घटनास्थल के पास उनकी बाइक, सरकारी गाड़ी मिली। इससे उनकी पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस सुरेश के घर स्वागत बंगले के पास राजवैध कॉलोनी कोलार पहुंची थी। जहां पर उनके घर के अंदर उनकी पत्नी और बेटे की लाश मिली।

पुलिस को अब इन रिपोर्ट का इंतजार
भोपाल पुलिस को अब तक शॉर्ट पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। एसआई के सरकारी लैपटॉप की रिपोर्ट नहीं आई। फिंगरप्रिंट, फॉरेंसिक, शार्ट पीएम रिपोर्ट भी अब तक नहीं मिल सकी है। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी नहीं आई है। अभी तक दोनों पक्ष के परिजनों के बयान भी नहीं सके।

नहीं बन पा रहा रूट मैप
पुलिस सुरेश के बारे में जानकारी जुटा रही है कि वे कोलार से नर्मदा पुरम रोड कौन से रास्ते से पहुंचे। वहीं सोमवार को थाना पुलिस ने घटना के दिन पुलिस मुख्यालय से 6 बजे निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में सुरेश को देखा। इसके बाद सुरेश पुलिस को किसी भी सीसीटीवी फुटेज में नजर नहीं आए।
Recommended Video

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
सुरेश के ससुर शिवलाल वर्मा मारफेड में पदस्थ थे। वह मूलत: जीरापुर के ब्राह्मण गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी थे। भाई ने बताया कि सुरेश के लिए हम लोग गांव बेनीपुर से उसकी शादी के लिए लड़की देखने शिवलाल वर्मा के घर भोपाल आए थे। तब सुरेश की पहली मुलाकात कृष्णा से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications