छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर गरमाई सियासत, CM शिवराज बोले- कमलनाथ ने सौंसर में नहीं लगने दी थी प्रतिमा
mp politics news: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छत्रपति महाराज शिवाजी की प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के अनावारण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम शिवराज ने कहा कि यह वही कमलनाथ है जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी थी। छत्रपति शिवाजी का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था। उसे समय हमारी सरकार नहीं थी। मैं खुद गया था। सौंसर में आंदोलन किया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी भोपाल के जंबुरी मैदान में 25 सितंबर को होने वाली पीएम मोदी की सभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जो नकली और मौसमी हिंदु होते हैं, वह राम की पूजा करते हैं। चौहान ने कहा कि यह अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। नकली चेहरा सामने आए और असली सूरत छुपी रहे, इसका सटीक उदाहरण कमलनाथ है।
सीएम शिवराज ने कांग्रेस के गंगाजल बांटने पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि हम जनता पर विश्वास करते हैं और जनता हम पर करती है, इसलिए हमको कसम खाने की जरूरत नहीं है। जो झूठे हैं, उनको झूठी कसमें खानी पड़ती हैं इसलिए गंगाजल ले जाए या नर्मदा जल क्या फर्क पड़ता है गौरतलब कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर गंगाजल लेकर 11 वचन पूरी करने की कसमें खाने वाले हैं।
मोदी की सभा स्थल का किया निरीक्षण
बता दे जाना आशीर्वाद यात्रा के खत्म होते ही 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल में बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले। सीएम शिवराज ने सभा स्थल पर पहुंचकर मंच और पब्लिक के बैठने की व्यवस्था देखी। साथ ही हेलीपैड और अन्य सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से पूरी तरह से सतर्कता बरतने को कहा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की विराट स्वरूप का दर्शन हम कार्यकर्ता महाकुंभ में करते हैं हमें ऐसा काम करना है कि जनता भी विश्वास से भर जाए कि भाजपा के अलावा कुछ नहीं है भाजपा कार्यकर्ता को हर परिस्थिति में खड़े रहना है कांग्रेस में जम्बूरी मैदान में कोई सभा करने का दम नहीं है। सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता व्यवस्था अच्छी करते हैं लेकिन संख्या बल नहीं लाते हैं, यहां बहने भी अच्छी संख्या में आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा काम करें कि अगली बार कहूं कि भोपाल के कार्यकर्ता व्यवस्था और संख्या भी सर्वश्रेष्ठ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications