Shivraj singh बोले- कांग्रेस ने गुंडों को जमीन दी थी, हमने उनसे छुड़ाई, 76 गांवों को ₹91 करोड़ की पेयजल

सीएम शिवराज ने भोपाल के नीलबड़ में ₹215 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय और अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भोपाल में CM शिवराज बोले- कांग्रेस ने गुंडों को जमीन दी थी

Recommended Video

    Shivraj के मंत्री Govind Rajput का बयान, Digvijaya Singh को बताया बेहतर CM | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    रविवार को हुजूर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 76 गांवों और नीलबड़ क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन योजनाओं का भूमि पूजन किया सीएम ने कहा कि कांग्रेस में गुंडों को जमीन दी थी हमने उनसे छुड़ाकर पीएम आवास बनाए विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन से 91 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। कल खेड़ा में 60 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री आवास एवं ₹40 करोड़ की लागत से नीलबड़ से लेकर बढ़झिरी तक स्ट्रीट लाइट के साथ फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण के कार्य को मंजूरी मिली है। इस दौरान सीएम ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ और कांग्रेस पर निशाना साधा है। जानिए सीएम ने क्या कुछ कहा....

     21 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई

    21 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई

    सीएम शिवराज ने भोपाल के नीलबड़ में ₹215 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होगा। वो लोग जो सरकारी जमीनों पर कब्जा करते थे, जो जनता का हक मारते थे, जो गुंडागर्दी एवं दादागिरी करते थे। कांग्रेस व दिग्विजय सिंह ऐसे लोगों को खाद-पानी देते थे। हमने पूरे प्रदेश में 21 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई है। यह गरीबों की सरकार है। क्षेत्र के 96 गांवों के घरों में पाइपलाइन बिछाकर नल से जल पहुंचाने का काम हम करेंगे।

    कांग्रेस गरीबों के हक छीनती थी

    कांग्रेस गरीबों के हक छीनती थी

    सीएम शिवराज ने कहा कि इससे मेरी बेटियों का पानी भरने में अब समय व्यर्थ नहीं होगा। मेरे बेटा-बेटियों, मध्यप्रदेश की धरती पर हमने तय कर दिया है कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में कराई जाएगी। कांग्रेस गरीबों के हक छीनती थी। हमारी सरकार ने गरीब का हक गरीब को देने का काम किया। मुफ्त राशन, उज्ज्वला रसोई गैस से लेकर आयुष्मान कार्ड तक जितनी भी योजनाएं हैं, घर-घर जाकर लाभ देंगे। मध्यप्रदेश में हमने तय किया कि बहन, बेटी को गलत नजर से देखने वाले, दुराचार करने वाले केवल जेल नहीं जायेंगे, बल्कि उनके घरों पर बुलडोजर भी चलेगा।

    अवैध कॉलोनियों को करेंगे वैध

    अवैध कॉलोनियों को करेंगे वैध

    सीएम इस दौरान अवैध कॉलोनियों को लेकर कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई कर बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी। जनता को अपने अधिकारों के लिए दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। हमने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया और उसके अंतर्गत भोपाल के हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में भी शिविर लगाकर नए 37 हजार हितग्राहियों के नाम जोड़े। जनकल्याण के कार्यों के लिए राज्य शासन के खजाने में कभी राशि की कमी नहीं होगी।

    भूमाफियाओं को जेल भेजने की कार्रवाई

    भूमाफियाओं को जेल भेजने की कार्रवाई

    सीएम ने कहा कि आज गरीबों के आवास के लिए भूमि पूजन किया है। भोपाल नगर निगम के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत गरीब एवं आवासहीन लोगों के लिए लगभग 60 करोड़ की लागत से आवास बनाये जायेंगे। यह 40 एकड़ जमीन भू माफिया के अतिक्रमण से जिला प्रशासन ने मुक्त कराई थी। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ था। हुजूर तहसील के कलखेडा की जिला प्रशासन ने 40 एकड़ भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराने का काम किया। भू-माफिया इसरार खान, प्रताप राजवंश, श्याम सिरोनिया के विरुद्ध थाना रातीबड़ जिला भोपाल में धारा 420, 267, 467, 471, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज कर भूमाफियाओं को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

    ये भी पढ़ें : MP : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ देखकर बताएं 'फिल्म पठा...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+