MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले, 'दिग्विजय सिंह के बयान सुनकर जनता होती है लज्जित'

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह वोट काटते हैं कि वोट बांटते हैं, ये कांग्रेस भी समझती है और जनता भी। जिस तरह के उनके बयान आते हैं, वो देश को भी लज्जित करते हैं और उनको सुनकर जनता भी लज्जित होती है।

Shivraj Singh Chouhan said People are ashamed after listening to Digvijay Singh statement

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को लेटर बड़ा बयान दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह वोट काटते हैं कि वोट बांटते हैं, यह कांग्रेस भी समझती है और जनता भी। जिस तरह के उनके बयान आते हैं, वो देश को भी लज्जित करते हैं और उनको सुनकर जनता भी लज्जित होती है। उनका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह कांग्रेस सोचे।

बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में मीडिया को एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी के ही कुछ लोग मुझे वोट काटने वाला कहते हैं। इसी बात को लेकर पत्रकारों में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया तो सीएम शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह वोट काटते हैं कि वोट बांटते हैं, ये कांग्रेस और जनता भी समझती हैं। जिस तरह के उनके बयान आते हैं, वो देश को भी लज्जित करते हैं और उनको सुनकर जनता भी लज्जित होती है। उनका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह कांग्रेस सोचे।

शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कमलनाथ और कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर सवाल खड़ा किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने 17 से 45 साल की महिलाओं की सुरक्षा हेतु एप्प इंस्टाल्ड स्मार्ट फोन नि:शुल्क देने का वादा किया था। कमलनाथ जी, जवाब दीजिए कि आपने यह वचन भी क्यों पूरा नहीं किया?

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस से वीसी के माध्यम से जिलों में जारी विकास यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जारी विकास यात्राएं जनता की भलाई और सेवा के लिए हैं। विकास यात्रा का प्रभाव सकारात्मक हो रहा है। यात्रा में जनता जुड़ रही है और विभिन्न नवाचार भी किए जा रहे हैं। प्रदेश की पूरी टीम विकास यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। जनप्रतिनिधि प्रशासन, कार्यकर्ता जनता के कल्याण के इस महायज्ञ में जुटे हुए हैं।

Recommended Video

    सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले, 'दिग्विजय सिंह के बयान सुनकर जनता होती है लज्जित'

    आज 2 साल पूरे हुए पेड़ लगाते हुए: CM

    स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपण करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 फरवरी को मुझे पौधे लगाते हुए दो साल पूर्ण हो जाएंगे। इस दिन सभी जिलों में पौधे लगाकर विकास यात्रा प्रारंभ हो। लाड़ली बहना योजना के आवेदन 5 मार्च से भरवाना शुरू कर दें। आवेदन ऑफलाइन भरवाए जाएंगे। शेष समय में सभी जिलों में विकास यात्रा का आयोजन अच्छा हो। सागर कलेक्टर को संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर बनाने के संबंध में निर्देश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+