मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना को लेकर PCC चीफ कमलनाथ को बताया झूठा

मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज सीएम शिवराज ने फिर कमलनाथ से सवाल पूछा हैं।

सीएम शिवराज ने PCC चीफ कमलनाथ से पूछा सवाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा है। दरअसल सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम कमलनाथ को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैं श्री कमलनाथ जी से रोज सवाल पूछता हूं, लेकिन मैं हरीभजन की बात करता हूं, वे कपास ओटने लगते हैं। अब तक एक भी सवाल का जवाब कमलनाथ जी ने नहीं दिया मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि कमलनाथ झूठ बोलते हैं। इधर PCC चीफ कमलनाथ ने सीएम के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर गद्दी पर बैठे शिवराज सिंह चौहान जब कागज की पर्चियां लेकर मुझसे सवाल करते हैं, तो मध्य प्रदेश की जनता हंसती है कि देखो 18 साल से कुर्सी पर बैठा मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से भाग रहा है।

लगातार सवाल कर रहे हैं सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछ रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्होंने जो झूठे वादे किए हुए पूरे हुए नहीं अब कई बाजे फिर करने लगते हैं इसलिए सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए कल मैंने झूठ का पुलिंदा सामने फिर आया था उसी में से आज फिर एक सवाल है उन्होंने अपने वचन पत्र में कहा था कि कांग्रेस नवीन फसल बीमा योजना लाएगी। फसल बीमा की इकाई खेत रहेगा। फसल बीमा योजना में जो किसान पृथक रहना चाहते हैं उन्हें अनुमति रहेगी। बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को बीमा पॉलिसी एवं प्रीमियम की राशि देना सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों का जीवन और स्वास्थ्य भी फसल बीमा से जोड़ेंगे। नई फसल बीमा योजना लाना है तो दूर, उन्होंने पुराने काही प्रीमियम नहीं है। इसके कारण हमारे किसानों को कांग्रेसी सरकार में फसल बीमा योजना का भी लाभ नहीं मिल पाया था।

मुख्यमंत्री बनते ही किसानों को दिया फसल बीमा का पैसा : शिवराज

सीएम शिवराज फसल बीमा को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते कि मैंने सबसे पहला काम फसल बीमा योजना की प्रीमियम की राशि देने किया। 2200 करोड़ों पर मैंने जमा किए। उसके कारण 3000 करोड़ों पर फिर किसानों को फसल बीमा योजना के मिले थे जिन्होंने पुरानी फसल बीमा योजना का ही प्रीमियम नहीं भरा किसानों को धोखा दिया पुरानी फसल बीमा का पैसा क्यों नहीं भरा और नई क्यों नहीं लाए ? यह सवाल है मेरा जवाब तो देना होगा।

Recommended Video

    सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि तू इधर उधर की न बात कर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+