शिवराज ने सोनिया गांधी पर दस करोड़ का दावा ठोंका

Shivraj Sends defamation notice to Sonia
भोपाल। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब देते हुए यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर दस करोड़ और एमपी कांग्रेस अध्‍यक्ष कांति लाल भूरिया पर दो करोड़ का दावा ठोंका है। गौर हो कि कांग्रेस ने एक विज्ञापन सीरीज बना कर शिवराज सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाये थे। विज्ञापनों में कहा गया था कि शिवराज ने राज्‍य में ज्‍यादातर ठेके अपने दामाद और अन्‍य रिश्‍तेदारों को दे रहे हैं और उनके घर पर नोटों की मशीन लगी हुई है। जिसके बाद शिवराज सिंह उन पर मानहानि का केस दर्ज किया है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्‍नी साधना सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों में जारी किये गये विज्ञापन झूठ का पुलिंदा है, सोनिया गांधी इस पर माफी मांगे या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करे। शिवराज पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अजय सिंह ने भी अपने रिश्‍तेदारों को सरकारी ठेके दिलाने का आरोप लगाया था।

शिवराज की तरफ से सोनिया को कानूनी नोटिस भेजने वाले वकील शशांक शेखर ने कहा कि इन आरोपों के द्वारा शिवराज सिंह की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते उन्‍हें मानसिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है। अदालत में शिकायत करने पर शिवराज के कुछ आरोपों को खारिज कर दिया गया था।

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते आरोप प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। अभी तक आये सर्वे के अनुसार मध्‍यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब रहेगी लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी टक्‍कर मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+