शिवराज सिंह चौहान बोले-'भरोसा नहीं था मैं फिर CM बनूंगा', कमलनाथ की इन गलतियों से मिला मौका
खंडवा। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी सभाओं पर जोर है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाल रखा है। खंडवा जिले की मांधाता सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में पुनासा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 हार जाने के बाद मुझे विश्वास नहीं था कि मैं पांच साल पहले ही फिर से सीएम बनूंगा। मगर, कमलनाथ ने सीएम रहते कई फैसले लिए जिनकी वजह से मैं दुबारा सीएम बन पाया हूं।

सीएम चौहान ने कमलनाथ पर आरोप लगाया कि जब कमलनाथ सीएम थे तो उन्होंने बच्चों की फीस बंद करा दी, गरीबों के कफन का पैसा छीन लिया और कन्यादान की राशि न देकर बेटियों के साथ भी धोखा किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने एक करोड़ 55 लाख रुपए संत सिंगाजी की समाधि स्थल के विकासकार्यों के लिए भी प्रदान की।
कमलनाथ ने जो फसल बीमा किसानों का करवाया था उसमें विसंगति सामने आई है और अब नए रूप में फसल बीमा योजना को लागू किया जाएगा। किसानों को हर साल केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications