Bhopal News: सामूहिक सुसाइड की घटना पर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान, बोले- बेटियों के बिना जीवन नहीं चल सकता
Bhopal Gunga News: भोपाल बैरिसिया के गुनगा थाना इलाके में हुई घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि हृदय व्यथित है! आखिर कोई बेटा-बेटी में भेदभाव कैसे कर सकता है।
पूर्व सीएम शिवराज ने बताया कि भोपाल के पास एक गांव में एक बहन को बेटा न होने की प्रताड़ना से परेशान हो कर अपनी तीन बेटियों के साथ जीवन देने का रास्ता चुनना पड़ा। बहन और दो बेटियों का निधन हो गया, तीसरी बिटिया की हालत गंभीर बनी है।

इस घटना ने अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। आखिर इतनी कोशिशों के बाद भी समाज में ऐसा क्यों हो जाता है, कुछ लोग क्यों नहीं समझते कि बेटियों के बिना जीवन नहीं चल सकता, बेटियों के बिना ये संसार सूना है। मैंने जीवन पर्यंत इस सोच को बदलने की कोशिश की और आगे भी करता रहूँगा। हम सब को ये संकल्प लेना चाहिए कि बेटा-बेटी के भेदभाव वाली ये सोच किसी बहन-बिटिया की जान न ले ले, उनका जीवन दुश्वार न कर दे।

क्या है गुनगा रोंडिया गांव का पूरा मामला, महिला ने क्यों किया सुसाइड
राजधानी के समीपस्थ गुनगा थाना इलाके के रोंडिया गांव में रहने वाली एक महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना में मां और दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि ढाई वर्ष की बालिका की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने लिखा है कि उसे बच्चेदानी में गठान होने के कारण अब वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकेगी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है।

संगीता के मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद जब पहली बेटी हुई थी, तभी से उसके ससुराल के लोग बेटा ना होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। तीसरी संतान भी बेटी होने के बाद संगीता को दिनदहाड़े परेशान किया जाने लगा था। संगीता ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में अपने भाई को पांच वाइस मैसेज भेजे थे, जिनमें उसने अपनी चिंता का इजहार किया था। एक संदेश में उसने बताया था कि वह बहुत खराब है और अब वह जहर खा रही है, और कोई नहीं बचेगा।
छह साल पहले रजत की शादी हलाली डैम के पास स्थित ग्राम सिंगरामपुर निवासी संगीता से हुई थी। उसके पति रजत और परिवार में उसके माता-पिता के अलावा दो छोटे भाई-बहन हैं। करीब छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। उसके पिता होमगार्ड में काम करते हैं और घर में दूध का व्यवसाय भी है। उसके पति का अलावा उसका टेंट का कारोबार है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस मामले में जांच जारी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications