MP Foundation Day 2022 : CM शिवराज ने Shankar Mahadevan के साथ शिव का तांडव स्त्रोत पर किया परफॉर्म
भोपाल में MP के 67वें स्थापना दिवस पर भोपाल की लाल परेड ग्राउंड में 'मध्यप्रदेश उत्सव' का आयोजन किया गया। सामराऊ में 400 कलाकारों ने शिव महिमा की प्रस्तुति दी। इसके बाद बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शंकर महादेवन, एह
भोपाल में मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर भोपाल की लाल परेड ग्राउंड में 'मध्यप्रदेश उत्सव' का आयोजन किया गया। सामराऊ में 400 कलाकारों ने शिव महिमा की प्रस्तुति दी। इसके बाद बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शंकर महादेवन, एहसान नूरानी एवं लॉय मेंडोंसा के बैंड ने समा बांध दिया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन के साथ शिव तांडव स्त्रोत के साथ परफॉर्म भी किया। इस मौके पर बहन ऊषा ठाकुर, सांसद साध्वी प्रज्ञा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, विश्वास सारंग शहीद भोपाल के विधायक मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश ने उज्जैन में अलौकिक श्री महाकाल महालोक का निर्माण किया है, सलकनपुर में मां देवी लोक का निर्माण आरंभ हुआ है, ओंकारेश्वर में आदिगुरु श्री शंकराचार्य जी की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है।
Recommended Video

मध्यप्रदेश बदल रहा :CM
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और अन्य शहरों को भी बधाई देना चाहता हूं कि स्वच्छता में इंदौर देश में प्रथम और भोपाल द्वितीय स्थान पर और ओवरऑल स्वच्छता में मध्यप्रदेश नंबर एक के स्थान पर है। मध्यप्रदेश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। एक जमाना था जब मध्यप्रदेश डाकुओं के लिए जाना जाता था, कई फिल्में बनती थीं। लेकिन हमने संकल्प किया कि मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाएंगे। आज मध्यप्रदेश में डकैत नहीं बचे। एक समय था, जब मध्यप्रदेश की पहचान बिना सड़कों वाले राज्य की थी। आज तीन लाख किमी शानदार सड़कें बनी हैं।

अब मध्यप्रदेश में अटल एक्सप्रेस वे, नर्मदा एक्सप्रेस वे बनेंगे : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश कभी लालटेन का प्रदेश कहा जाता था, आज चौबीसों घंटे बिजली का प्रदेश है। मध्यप्रदेश की पुलिस कमाल कर रही है। आतंक का साया व सिमी का नेटवर्क प्रदेश में था। हमारी पुलिस ने वो नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। नक्सलवाद खत्म किया। अभी तक मध्यप्रदेश में हमने 3 लाख किलोमीटर सड़कें बनाईं हैं। अब मध्यप्रदेश में अटल एक्सप्रेस वे, नर्मदा एक्सप्रेस वे बनेंगे। यह केवल रोड नहीं होंगे। इनके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर, नई टाउनशिप, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेंगे। हमारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन जिसमें 100 से ज्यादा देशों से लोग आने वाले हैं, वह मध्यप्रदेश के इंदौर में संपन्न होने वाला है।यह प्रवासी भारतीय दुनिया भर से आएंगे और मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में अपना सहयोग रेखांकित करेंगे।

मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.74% : CM शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर कभी माइनस में होती थी। मध्यप्रदेश वासियों मुझे आज यह कहते हुए बहुत गर्व है कि आज मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.74% है, जोकि देश में सबसे ज्यादा है। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय ₹13 हजार हुआ करती थी आज बढ़कर ₹1 लाख 37 हो गई है। मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों, मैं प्रतिदिन तीन पौधे लगाता हूं और आपसे भी आग्रह है कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य कीजिये।

नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें : CM Shivraj
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश दिवस पर संकल्प लीजिए कि अनावश्यक बिजली नहीं जलायेंगे। मेरे भाइयों-बहनों, यदि हम सभी अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें, तो मैं आपको वचन देता हूं कि मध्यप्रदेश, देश का नंबर एक का राज्य तो होगा ही दुनिया के भी सबसे अच्छे राज्यों में से एक होगा। मेरे भाइयों-बहनों, नशा नाश की जड़ है। आज मध्यप्रदेश दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने गांव एवं मोहल्ले को नशामुक्त बनाने में हरसंभव योगदान देंगे।












Click it and Unblock the Notifications