Bhopal News: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, अतिथि शिक्षकों का मानदेय किया डबल, शुरू होगी लाड़ली बहना आवास योजना
Shivraj Cabinet News: शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय को डबल करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मॉब लिंचिंग प्रतिकर योजना-2023 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। अगर मॉब लिंचिंग में पीड़ित की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं घायलों के लिए 4 से 6 लख रुपए का प्रावधान किया गया है। मॉब लिंचिंग कि वह सभी घटनाएं शामिल होंगी जो धर्म जाति भाषा यानी किसी वजह से होती हैं मध्य प्रदेश की इस स्कीम में मॉब लिंचिंग उसे मानी जाएगी, जिसमें 5 या उससे अधिक आरोपी शामिल हो।

कैबिनेट की बैठक में 'मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना' को भी मंजूरी दी गई है। ये योजना पंचायत और ग्रामीण विकास के जिम्मे होगी। जिन्हें अवतार पीएम आवास योजना में मकान नहीं मिल पाया है उन्हें इस योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में सरकार ने 435 नए पद भरने को लेकर स्वीकृति दी है।
मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। वर्ग-1 को 9 से 18000 रुपए, वर्ग-2 को 7 से 14000 रुपए और वर्ग-3 को 5 से बढ़ा कर ₹10000 मानदेय दिया जाएगा। यानी सभी का वेतन डबल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 4.5 हजार अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ होगा।
इसके अलावा बैठक में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल के लिए बरखेड़ा बोन्दर (हुजूर) में 12 हेक्टर भूमि आवंटित की गई है। जवाहर चौक पर स्थित 100 बेड वाले कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में 300 बेड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शिशु अस्पताल में 195 नए पत्रजीत किए गए।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- शिक्षा विभाग से जुड़े टीचर, मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर की DACP की मांग हुई पूरी।
- शैक्षणिक 3, 7 और 14 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 8, 9 और 10 हजार का वेतनमान का दिया जाएगा लाभ।
- MBBS 5, 10, 15 और 10 सेवा अवधि पूरी होने पर 8, 9, 10 और 20 हजार रुपए वेतनमान का दिया जाएगा लाभ।
प्रदेश में 6 नए कॉलेज में भरे जाएंगे 240 पद
- 6 नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। इनके लिए 240 नए पद सृजित किए जाएंगे।
- ये कॉलेज उमरिया के बिलासपुर और भरेवा, नरसिंहपुर के सालिचौका, नर्मदापुरम के शिवपुर, सीहोर के चकल्दी, हरदा के रेहटगांव में खुलेंगे।
- JEE में 1.5 लाख से नीचे रैंक वाले स्टूडेंट्स को भी अब मेधावी विद्यार्थी का लाभ
- SC/ST, OBC और निशक्तजनों के बैकलॉग कैरी फॉरवर्ड पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा 1 जुलाई से बढ़ाकर 23 जून 2024 की गई।
- केन-बेतवा के डूब प्रभावित 22 गांवों को 6700 परिवार को विशेष पैकेज दिया गया।
- पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के रसोइये का मानदेय 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया।
- मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन अब JEE की कटऑफ रैंक 1.5 लाख के नीचे वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
- लाड़ली बहना योजना के तहत 450 के सिलेंडर देने की घोषणा पर हुआ फैसला, सब्सिडी मिलेगी वापस।












Click it and Unblock the Notifications