Shivraj Singh : चुनाव से पहले महिलाओं को शिवराज का बड़ा तोहफा, मध्यप्रदेश में शुरू होगी लाडली बहना योजना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें गरीब महिलाओं को हर माह ₹1000 मिलेंगे।

मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक मास्टर स्ट्रोक खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल में ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाकर उन्हें खुश कर दिया। वहीं सीहोर में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती पर बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को ₹1000/माह यानी हर साल ₹12 हजार दिए जाएंगे।

बुधनी में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
बुधनी में आयोजित नर्मदा जयंती महोत्सव में CM शिवराज ने कहा कि बुधनी में 400 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज बनेगा। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा और विकास के अन्य कार्य भी तेजी से पूर्ण किए जाएंगे। नर्मदा जयंती के दिन मैंने प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया और 2 साल से यह निर्बाध जारी है। आप सभी से एक वचन चाहता हूं कि साल में एक बार आप किसी मांगलिक अवसर पर पौधरोपण अवश्य करेंगे। आज नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर मैं आपसे दूसरा वचन चाहता हूं कि बेटे और बेटियों में कोई भेद नहीं करेंगे। बेटियों को भी बढ़ने का पूरा अवसर देंगे। बेटियों पर जो बुरी नजर डालेगा, उसके लिए मध्यप्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है।

हम लाड़ली बहना योजना बना रहे : CM शिवराज
बुधनी में सीएम शिवराज ने कहा कि बुधनी वासियों से तीसरा संकल्प चाहता हूं कि हम बुधनी को स्वच्छता में सर्वोच्च बनाएंगे। इसकी स्वच्छता और सुंदरता के लिए अपना योगदान देंगे। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, समाज का नुकसान करता है, इसलिए आपसे चौथा वचन चाहता हूं कि हम बुधनी को नशा मुक्त बनाएंगे। यदि स्वयं नशा करते हैं, तो उसका त्याग करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे कि नशा न करें। प्रत्येक वर्ग की गरीब बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हम लाड़ली बहना योजना बना रहे हैं। जिसके अंतर्गत ₹1 हजार रुपया हर महीने बहनों के खाते में डाला जाएगा।

जल्द इस योजना के फॉर्म भरना शुरू होंगे
सीएम शिवराज ने कहा कि गरीब, निम्नमध्यवर्गीय बहनें या किसान परिवार की महिलाएं हों सभी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। जल्दी इसके फॉर्म भरना शुरू होंगे। दो-तीन महीने में सूची बन जाएगी और रक्षाबंधन से पहले पैसा मिलने लगेगा। लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनाने का काम करेगी। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

नर्मदा जयंती महोत्सव 2023'
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पैतृक गांव जैत में आयोजित 'नर्मदा जयंती महोत्सव 2023' एवं 'जैत गौरव दिवस समारोह' में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि अपनी बहन और बेटियों के कल्याण के लिए मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना बनाई। बहन-बेटियों की जिंदगी भी आनंद और प्रसन्नता से भरी होनी चाहिये। गांव को नशामुक्त होना चाहिए। नशा, नाश की जड़ है। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास कीजिए। गांव में जन्मदिन पर पौधे लगाइये। मुझे प्रतिदिन पेड़ लगाते हुए आज दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं। जब कोविड हुआ था तब भी मैंने पेड़ लगाया। जैत में भी जमीन तय करके पेड़ लगाए जाएं। प्रदेश भर में 67 लाख लोगों ने जन्मदिन पर पेड़ लगा दिए। हमारी जैत की स्वसहायता समूह की बहनें गाड़ी और हार्वेस्टर की भी मालिक बन गई हैं।

बहनों की आमदनी कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह हो : CM
वहीं महिलाओं की आमदानी को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि मेरा प्रयास है कि मेरी बहनों की आमदनी कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह हो जाए। ग्राम जैत के गौरव दिवस पर आज मेरे साथ संकल्प लीजिए कि अपना गांव नशामुक्त बनाएंगे, जन्मदिन पर पौधे लगाएंगे, बेटियों का सम्मान करेंगे, गांव को सबसे साफ रखेंगे और जितना संभव हो, बिजली और पानी बचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications