Shivpuri News: शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका, 10 से 15 हजार तक मिलेगी सैलरी
रोजगार मेले में कुल 5 कंपनियां बेरोजगारों को एंप्लॉयमेंट का अवसर देने के लिए पहुंच रही है, जिसमें मुख्य रूप से मारुति सुजुकी लि. गुड़गांव को कुल 1 हजार युवाओं की आवश्यकता है।

Shivpuri job news: मध्यप्रदेश में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शिवपुरी में 17 मार्च को सुबह 10 बजे से 26 कोठी शिवपुरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। यह रोजगार मेला रोजगार शाखा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत एमपीडी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की कौशल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
पढ़े-लिखे बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए कुल 5 कंपनियां रोजगार मेले में पहुंच रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से मारुति सुजुकी लिमिटेड है। गुड़गांव में कुल 1000 पोस्ट के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है जिनकी आयु 18-20 साल और 10वीं पास 50% अंकों के साथ उत्तरण। उन्हें तनख्वाह 14600 महीना मिलेगा।
गार्जियन सिक्योरिटी लिमिटेड हैदराबाद को सुरक्षा गार्ड के लिए के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है, सुरक्षा गार्ड जिनका कद 5 फीट 6 इंच और वजन 60 किलो है और 10वीं और 12वीं पास हो। प्रति महीना 12 हजार रुपए वेतन पर चयन किया जाएगा। आईआईएफडी संस्थान द्वारा फैशन डिजाइनिंग और टेलरिंग के के लिए लगभग 10 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्हें 12वीं और ग्रेजुएट कर्मचारियों की जरूरत है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट पोस्ट पर 12वीं पास कर्मचारियों की आवश्यकता है। वेतन 10,000 प्रतिमाह मिलेगा। रोमन टेक्नोलॉजी कंपनी ग्वालियर में 6 माह ट्रेनिंग के बाद 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी के अवसर हैं। जहां 12,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
मध्यप्रदेश आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक (रोजगार) तृप्ति राय ने जानकारी दी कि जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी के अवसर प्राप्त करने का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications