shahdol: वादे से मुकरे नेता तो स्कूली छात्रों और श्रद्धालुओं के जाने के लिए गांव वालों ने बना डाला रपटा पुल
शहडोल, 3 अक्टूबर। जिले में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो बोल बम समिति के सदस्यों ने ही बोरी में रेत भर-भर के अस्थायी पुल बना डाला। बोल बम के सदस्यों ने इसकी शुरुआत की और फिर अन्य ग्रामीण भी उसके साथ आ गए। सबके सहयोग से 05 दिन में पुल बनकर तैयार हो गया। इससे गांव के बच्चों के लिए स्कूल जाना आसान और बूढ़ी माई मंदिर के सभी श्रद्धालु एवं पिपरिया गांव के सभी छात्र छात्राओं को सुलभ रास्ता मिल गया। यह संगम घाट में तत्कालीन रपटा पुल का निर्माण कार्य कराया गया है जिसे लेकर लोग जन समिति की सराहना कर रहे हैं।

बताया गया है कि, पिपरिया-खैरहा के मध्य स्थित मां कंकाली मंदिर (बुढ़ी माता मंदिर है। जो गांव वालों के ग्रामीणों का आस्था का केंद्र है। वहां परिसर में कलयुग के देवता हनुमान जी महराज, बाबा भोलेनाथ, दुर्गा मां, विराजमान हैं। जहां लोगों का काफी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। जहां पुल नहीं होने की वजह से लोगों को काफी असुविधा होती थी।
गांव वालों ने बताया कि, हम नदी पर पुल की मांग कई सालों से करते आ रहे हैं। स्थानीय सांसद, विधायक एवं जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित करा-करा कर हम थक चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। विगत कई सालों से बोल बम समिति के सदस्य यहां तात्कालिक रपटा पुल का निर्माण करते आ रहे हैं। बोल बम समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय सांसद, विधायक जिला प्रशासन से मांग किया है कि, नदी पर पुल निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि होने वाली असुविधा से ग्रामीणों को निजात मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications