Bhopal News: डॉक्टर के घर पर नाबालिग नौकर ने किया हाथ साफ, तीन चोर हिरासत में, 47 लाख रुपए बरामद

राजधानी भोपाल की पूछ इलाके शाहपुरा में सोमवार देर रात एक डॉक्टर के घर में हुई डकैती का पुलिस ने 5 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। डकैती के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घर के नाबालिग नौकर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 47 लाख रुपए बरामद किए है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला कि लूट कितने रुपए की हुई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

servant commits theft at Dr Anshul Singh house in Shahpura Rs 47 lakh recovered

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले नाबालिग नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर बंद कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

बेटी का बर्थडे मनाने होटल गए थे डॉक्टर

थाना पुलिस मिली जानकारी के अनुसार चुना भट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुरा 20 सेक्टर मकान नंबर 234 निवासी डॉक्टर अंशुल सिंह न्यूरोलॉजिस्ट है। सोमवार दिन रात में परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए होटल गए हुए थे। उनके नौकर नौकरानी घर पर ही थे। रात करीब 11:15 बजे 56 हथियार बंद बदमाश डॉक्टर सिंह के घर में घुसे। नौकर नौकरानी से मारपीट की और कमरे में बंद करने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। जब डॉक्टर का परिवार होटल से लूट तब उन्हें घटना की जानकारी मिली।

इस घटना पर जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने वन इंडिया को बताया कि पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए शाहपुरा में हुई डकैती का खुलासा चंद्र घंटे में कर दिया है। 50 लाख में से 47 लाख रुपए बरामद हो गए हैं। इसके लिए पुलिस टीम को पुरस्कार दिया जाएगा।

servant commits theft at Dr Anshul Singh house in Shahpura Rs 47 lakh recovered

घटना का पूरा विवरण-

दिनांक 08 अप्रेल 2024 की आधी रात करीब 12 बजे ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार निवासी बी -234 शाहपुरा बी सेक्टर के यहां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उनके घर मे 5-6 अज्ञात हमलावरो द्वारा उनके घर मे घुसकर उनके नौकरो को बंदक बना कर लूट डकैती की बारदात हुई है ।

इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चूनाभट्टी मय दल बल के घटना स्थल पर रवाना हुई एवं वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया गया अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही तत्काल संपूर्ण भोपाल जिले मे शहर से बाहर जाने वाले समस्त मार्गो पर नाकाबंदी के निर्देश दिये गये तथा पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुदंर सिंह कनेश के नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी अंजली रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर चन्द्रशोखर पाण्डेय, थाना प्रभारी चूनाभट्टी भूपेन्द्र कौर संन्धू, थाना प्रभारी शाहपुरा एस के शेखावत, थाना प्रभारी मिसरोद मनीषराज भदौरिया, थाना प्रभारी कोलार आशुतोष उपाध्याय की टीम गठित कर आरोपियो की धरपकड़ हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

सूचना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल मौके पर जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर जांच के दौरान फरियादी धर्मेन्द्र परिहार पिता श्री जयपाल सिंह उम्र 48 साल निवासी मकान नंबर 234 बी सेक्टर शाहपुरा थाना चूनाभट्टी भोपाल द्वारा रिपोर्ट की गई कि मै शाहपुरा सेक्टर बी के 234 में अपनी पत्नि सुमन परिहार के साथ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह परिहार पिता राजमल परिहार उम्र 59 साल के यहां घर के काम कर रहा था। 8 अप्रैल के करीब 09/30 बजे ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार जी की बेटी प्रियंल सिंह का बर्थडे था तो ज्ञानेन्द्र साहब अपनी पत्नि सविता सिंह, बेटी डॉ अंशुल एवं बेटी प्रियंल के साथ बर्थडे पार्टी होने पर होटल मे खाना खाने गए थे।

घर पर मैं और मेरी पत्नि सुमन एवं एक बालक था गेट बंद था अंदर से कुंडी नही लगी हई थी साहब लोगो के जाने के करीबन आधा घण्टा बाद 5-6 लोग गेट खोलकर अंदर आ गये व मुझे और पत्नि को चाकू दिखाकर बोले कि चुपचाप रहना और बालक को भी आरोपियो द्वारा मारपीट की जाने लगी व 03 लोग घर मे ऊपर घुस कर लूटपाट करने लगे हम दोनो का मोबाइल जिसका नंबर 7490976892 एवं 708913245 है उसे भी छुड़ा लिया। आरोपी सभी कमरों में जा जा कर देख रहे थे। जो भी सामान व पैसा मिला ले गये है आरोपियो द्वारा अपना चेहरा छिपाया गया था।हम लोगो द्वारा विरोध करने पर सिर मे हथौड़ी व हाथ मे चाकू मारा जिससे मेरी एवं मेरी पत्नि के सिर एवं हाथ से खून बहने लगा चिल्लाने पर जान से मारने धमकी दी गई।

मेरे साहब के घर से क्या-क्या सामान ले गये यह मुझे नही पता यह मेरे साहब ही बताएंगे। इसके बाद बाहर जाते समय मोटर साइकिल की आवाज सुनाई पड़ी थी क्योकि जाते जाते हम दोनों पति पत्नि को एक कमरा में और बालक को एक दूसरे कमरे मे बंद करके चले गये थे । साहब एवं उनके बच्चे आये तो हम लोगो को बाहर निकाला। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल मौके पर देहाती नालसी चाक कर थाना चूनाभट्टी मे असल कायमी अपराध क्र 87/2024 धारा 397 भादवि के अंतर्गत कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+