सीरियल किलर ने इस गरीब परिवार को कर दिया तबाह, सोनू वर्मा की मौत की खबर सुनकर मां हुई बेहोश
सोनू वर्मा की हत्या के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां मुन्नी बाई गहरे सदमे में है। मृतक सोनू के परिजनों ने बताया कि जैसे ही सोनू की मां को उसकी मौत की खबर लगी, तब वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
भोपाल, 2 सितंबर। बैरागढ़ में गोरा जी मार्बल की दुकान पर काम करने वाले सोनू वर्मा की हत्या के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां मुन्नी बाई गहरे सदमे में है। मृतक सोनू के परिजनों ने बताया कि जैसे ही सोनू की मां को उसकी मौत की खबर लगी, तब वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आया तो पूछने लगी कहां है मेरा सोनू, आखिर क्या कसूर था मेरे बेटे का, किसने मारा है मेरे सोनू को।

मुन्नी बाई का सबसे लाडला पुत्र था सोनू
बता दे मिली जानकारी के अनुसार सोनू पिछले 3 साल से बैरागढ़ की गोरा मार्बल की दुकान पर काम कर रहा था। पहले उसके पिता सुरेश वर्मा भी उसके साथ काम पर जाया करते थे,लेकिन कुछ समय पहले ही उसके पिता का निधन हो गया। अभी पिता के निधन हुए ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि सोनू की मौत की खबर परिवार के सामने आ गई। मृतक सोनू के चार भाई हैं सोनू मंजिला था बड़ा भाई मंगल सिंह दिव्यांग है। बाकी दो भाई मुकेश पर रवि के साथ सोनू पर परिवार को पालने की जिम्मेदारी थी। मृतक सोनू माता मुन्नी बाई का सबसे लाडला पुत्र था। जैसे ही मुन्नीबाई को पता चला कि सोनू का किसी ने मर्डर कर दिया है तो पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब यह स्पष्ट हो गया कि सोनू अब इस दुनिया में नहीं रहा तो मुन्नी बाई होश गवा बैठी और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

सोनू की शादी की भी चल रही थी बात
परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी की बात भी चल रही थी। परिवार का दुलारा होने के कारण सब उसे कहते थे कि शादी कब कर रहा है। लेकिन इस बीच सोनू के पिताजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस वजह से उसकी शादी टल गई थी। सोनू का परिवार भोपाल के ईदगाह हिल्स में गरीब परिवारों के लिए बने आवास गृह में रहता था। सोनू के परिवारों के साथ पड़ोसी भी दुखी हैं। सोनू के पड़ोसी बताते हैं कि सोनू स्वभाव से बहुत सीधा-साधा था और कभी किसी से उसने झगड़ा नहीं किया। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सोनू दुनिया से चला गया है।

CCTV में किलर सोनू को बेरहमी से मारता हुआ नजर आया
इससे पहले मृतक सोनू की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें आरोपी सीरियल किलर भोपाल बैरागढ़ स्थित खजूरी सड़क पर गोराजी मार्बल की दुकान में सो रहे चौकीदार सोनू को अपना निशाना बना रहा है। सीरियल किलर शिव गोंड ने सोते हुए चौकीदार सोनू पर मार्बल से उसके सिर पर हमला किया। जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। CCTV में किलर सोनू को बेरहमी से मारता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद किलर वहां से भाग गया। फिर सुबह सागर पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए पकड़ लिया

फेमस होने के लिए बेगुनाह लोगों को बनाया अपना शिकार
सीरियल किलर ने पहले तो सागर में सो रहे चौकीदारों की हत्या की। मामला सामने आने के बाद किलर भोपाल आ गया। और बीती रात उसने भोपाल के खजूरी इलाके में स्थित गोरोजी मार्बल की दुकान पर ड्यूटी के दौरान सो रहे चौकीदार सोनू की भी हत्या कर दी। सीरियल किलर द्वारा देर रात की गई हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर अपराधी बेगुनाह चौकीदार को जान से मारता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस पुलिस द्वारा पकड़ा जाने के बाद किलर ने बताया कि वह फेमस होने के लिए बेगुनाह लोगों को अपना शिकार बना रहा था












Click it and Unblock the Notifications