Bhopal News: तेंदुए की सर्चिंग के बीच चंदनपुरा में टाइगर के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर का माहौल
राजधानी भोपाल के चंदनपुर स्थित जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर टाइगर का मूवमेंट दिखाई देने से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। सड़क किनारे टाइगर के घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का आलम है।
गौरतलब है कि इससे पहले भोज विश्वविद्यालय में तेंदुए की सर्चिंग कई दिनों से चल रही है लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। ऐसे में ये संभावना है कि वह कैंपस के पीछे के रास्ते से जंगल की ओर चला गया। बावजूद एहतियात के तौर पर कैंपस में रहने वाले परिवारों को घरों में रहने की समझे दी गई है।

ऐसे में लोग अंधेरे में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं बता दे कि कैंपस पर 5 दिन पहले तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। इसके बाद तेंदुआ नजर नहीं आया पर इसका मूवमेंट वापस हो सकता है।
बाघ मूवमेंट एरिया में क्लब हाउस और रेस्टोरेंट
गौरतलबी की चंदनपुरा में कई टाइगर है। बावजूद यहां पर क्लब रेस्टोरेंट में शादी पार्टी का आयोजन होते हैं, जो बाघ समेत जंगली जानवरों के लिए ठीक नहीं है इसे लेकर शिकायत भी कई बार हुई है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वन विभाग के अफसर का कहना है कि यह बाघ टी- 123 की संतान है। इस बाघिन के चार शावक अब वयस्क हो गए हैं और अपनी टेरेटरी बना रहे हैं। पिछले दिनों भी इनका मूवमेंट देखने को मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications