गुलाम नबी आजाद को लेकर सिंधिया ने कसा तंज, कहा-कांग्रेस में माहौल ठीक नहीं, वो भी अब आजाद हो गए
ग्वालियर, 27 अगस्त।। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के आज के हालातों पर तंज कसा है। ग्वालियर दौरे पर आए सिंधिया से जब पत्रकारों ने कांग्रेस के आज के हालातों और गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर प्रतिक्रिया पूछा ती सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में माहौल ठीक नहीं गुलाम नबी स्वयं आजाद हो गए।
Recommended Video

गुलाम नबी जी अब स्वयं आजाद हो गए
मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 27 अगस्त को सुबह यह बयान दिया है। कांग्रेस से 50 वर्ष से जुड़े दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कई माह और वर्षों से स्पष्ट है कि कांग्रेस की अंदरुनी स्थिति क्या है। मैं तो बीजेपी का 1 कार्यकर्ता हूं, लेकिन अंत में यही कहूंगा कि गुलाम नबी जी अब स्वयं आजाद हो गए।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
ज्योतिरादित्य ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। ज्योतिरादित्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निकलने से पहले कहा था कि समूचे अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जा रहा हूं। संकट के समय क्षेत्र की जनता का हौंसला बढ़ाने जा रहा हूं। ज्योतिरादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है। सीएम ने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया है। 1-1 व्यक्ति को गांव से हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करके सुरक्षित पहुंचा है। वहां किस तरह की राहत दी जा रही है और क्या जरूरत है, इसकी समीक्षा करूंगा।
सिंधिया शनिवार को ग्वालियर से सबलगढ़, मुरैना , श्योपुर, और भिंड के दौरे पर हैं। इसके बाद रविवार को वे दोपहर 12 बजे सिंधिया ग्वालियर से अशोकनगर और गुना भी हेलीकाप्टर से जाएंगे। वे गुना के बाद सीधे भोपाल आएंगे और दिल्ली लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications