MP Election: विधानसभा चुनाव 2023 की ऐतिहासिक जीत में अजजा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगीः विष्णुदत्त शर्मा
MP BJP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने बूथ सशक्तिकरण का जो मंत्र हमें दिया है, उस मंत्र को हमें प्रत्येक बूथ पर साकार करना है। पार्टी ने इस दिशा में कार्ययोजना तैयार की है, उसे बूथ तक नीचे तक ले जाने की जिम्मेदारी प्रवासी कार्यकर्ताओं की है। अनुसूचित जनजाति की 47 विधानसभाओं और जिन विधानसभा में जनजाति वर्ग की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक हैं ऐसी सभी 130 विधानसभाओं में भी प्रत्येक बूथ पर हमें 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने लक्ष्य को पूरा करना हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अजजा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर भी उपस्थित रहे।

योजनाओं के हितग्राहियों और बूथ के नवमतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 47 विधानसभा अनुसूचित वर्ग की आरक्षित है, वही कुछ विधानसभा ऐसी हैं, जिन्हें जनजातीय वर्ग प्रभावित करता है, ऐसे विधानसभाओं में जनजातीय वर्ग निर्णायक भूमिका में है। जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं में भाजपा हर बूथ पर मजबूत हो इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोर्चा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण की दृष्टी से कार्य निर्धारित कियें है, उन्हें क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी आपकी हैं। प्रवासीय कार्यकर्ता जब अपनी विधानसभाओं में जायें तो बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों और बूथ के नवमतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े।
जनजाति वर्ग का कांग्रेस ने किया अपमान, भाजपा ने दिया गौरवान्वित करने मौका
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जनजाति वर्ग को हमेशा उपेक्षित रखा और उनके विकास और उत्थान की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई। जबकि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार ने इस वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निर्णय लेकर उन्हें अमलीजामा पहनाया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में एक जनजाति समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर सम्पूर्ण जनजाति समाज को गौरवान्वित करने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किया है। वही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में "पेसा एक्ट" लागू कर जनजाति वर्ग को उनका हक़ और अधिकार दिया है।
कभी राष्ट्रीय दल रही कांग्रेस पार्टी की हालत अब एनजीओ जैसी: हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान कभी राष्ट्रीय दल के रूप में होती थी, अब कांग्रेस की हालत एक एनजीओ की तरह हो गयी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री न बने इसके लिए विपरीत विचारधारा और एकदूसरे के घुर विरोधी दल भी आज एक हुए है। उन्होंने कहा कि जनता विपक्षी दलों के बने इस ठगबंधन की हकीकत जानती है, जो इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया है। बडी संख्या में प्रत्येक विधानसभा में केन्द्र और राज्य सरकार की योजना के हितग्राही है। हितग्राहियों से संपर्क और संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम प्रत्येक बूथ पर करना है।
हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना है: हितांनद
हितांनद ने कहा कि चुनाव तैयारियों की दृष्टि से हमें हर बूथ का अलग - अलग श्रेणियों में ग्रेडिंग करना है। जहाँ हम पिछले चुनाव में कमजोर थे उन बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें मजबूत करना है। हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस मुक्त बूथ की जो बात कही है उसे साकार करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर ऐसे अनेक कार्यकर्त्ता है जिनकी पीढ़ियां वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है, ऐसे लोग पार्टी की धरोहर है। उनसे सतत संपर्क और संवाद करते हुए बूथ के करणीय कार्यों को गति दें। जनजाति समाज की कलाकार पद्मश्री श्रीमती भूरीबाई, श्री रमेश परमार जैसे कला, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों और की-वोटर्स को संपर्क कर उनसे संवाद करें।












Click it and Unblock the Notifications